फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP NEET UG Counselling: Final Round of Choice Filling Begins for Medical Seats in MP, Result on August 6

MP NEET UG Counselling: एमपी में मेडिकल सीट पाने के लिए करें चॉइस फिलिंग, छह अगस्त को आएगा सीट आवंटन परिणाम

Thu, 31 Jul 2025 02:49 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 31 Jul 2025 02:49 PM IST
सार

MP NEET UG Counselling: मध्य प्रदेश में मेडिकल सीटों के लिए एमपी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को अपनी पसंदीदा कॉलेजों की सूची भरकर लॉक करना होगा। सीट अलॉटमेंट का परिणाम 6 अगस्त को जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
MP NEET UG Counselling: Final Round of Choice Filling Begins for Medical Seats in MP, Result on August 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

MP NEET UG Counselling 2025: मध्यप्रदेश मेडिकल शिक्षा विभाग (DME) ने एमपी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग की शुरुआत कर दी है। आज, 31 जुलाई 2025 से शुरू हुई विकल्प भरना और लॉक करने की प्रक्रिया में 15,129 अभ्यर्थियों को अपनी कॉलेज व कोर्स की प्राथमिकताएं दर्ज करके 4 अगस्त 2025 तक लॉक करना आवश्यक है। पहली सीट एलॉटमेंट लिस्ट घोषित होने की तारीख 6 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

सीट एलॉटमेंट और रिपोर्टिंग शेड्यूल

एमपी नीट काउंसलिंग 2025 के तहत सीट एलॉटमेंट की प्रक्रिया 6 अगस्त 2025 को पूरी होगी, जब सीट एलॉटमेंट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की जाएगी, उन्हें 7 अगस्त से 11 अगस्त 2025 के बीच अपने निर्धारित कॉलेज में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। 

विज्ञापन

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

रिपोर्टिंग के समय उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा, जिनमें नीट स्कोरकार्ड, एडमिट कार्ड, आय प्रमाण पत्र, कक्षा 10वीं व 12वीं की मार्कशीट, डोमिसाइल सर्टिफिकेट और यदि लागू हो तो जाति प्रमाण पत्र आदि शामिल हैं। सभी दस्तावेजों की मूल व स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लाना अनिवार्य होगा, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

MP NEET UG Counselling 2025: मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में सीटों का विवरण

एमपी नीट काउंसलिंग 2025 के तहत, कुल 1862 सीटें ओपन कैटेगरी के लिए उपलब्ध हैं, जबकि ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के तहत 393 सीटें निर्धारित की गई हैं। मध्य प्रदेश में 85% स्टेट कोटा के अंतर्गत, प्राइवेट मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में भी सीटों का आवंटन किया जाता है। एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के पहले राउंड में मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के लिए उपलब्ध अंतिम सीटों का विवरण नीचे दिया गया है।
 
मेडिकल/डेंटल कॉलेज का नाम कुल सीटें ऑल इंडिया कोटा GOI कोटा शेष सीटें
गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल 250 37 8 205
गजराजा मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर 200 30 6 164
महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, इंदौर 250 37 3 210
नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर 250 37 8 205
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज, रीवा 150 22 3 125
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर 125 19 0 106
सरकारी मेडिकल कॉलेज, रतलाम 180 27 0 153
अटल बिहारी वाजपेयी सरकारी मेडिकल कॉलेज, विदिशा 180 27 0 153
सरकारी मेडिकल कॉलेज, दतिया 120 18 0 102
नंदकुमार सिंह चौहान सरकारी मेडिकल कॉलेज, खंडवा 120 18 0 102
छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, छिंदवाड़ा 100 15 0 85
बिरसा मुंडा सरकारी मेडिकल कॉलेज, शहडोल 100 15 0 85
श्रीमंत रजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज, शिवपुरी 100 15 0 85
सरकारी मेडिकल कॉलेज, सतना 150 22 0 128
सुंदरलाल पटवा सरकारी मेडिकल कॉलेज, मंदसौर 100 15 0 85
सरकारी मेडिकल कॉलेज, सिवनी 100 15 0 85
वीरेंद्र कुमार सखलेचा, सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीमच 100 15 0 85
सरकारी डेंटल कॉलेज, इंदौर 63 9 1 53
कुल 2638 393 29 2216

ऐसे करें सीट का विकल्प भरना और लॉक

  • आधिकारिक पोर्टल dme.mponline.gov.in पर जाएं।
  • रॉल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • Preferred कॉलेज और कोर्स चुनें और अपनी प्राथमिकता दर्ज करें।
  • निर्देशों को ध्यान से पढ़कर ही विकल्पों को अंतिम रूप दें। 
  • एक बार ऑप्शन लॉक कर देने के पश्चात कोई बदलाव नहीं हो सकेगा।

यदि कोई अभ्यर्थी विकल्प नहीं भरता या लॉक नहीं करता, तो उसे सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed