फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP NEET UG Counselling 2025: Round 2 Seat Allotment Result on September 22, Check Important Dates here

MP NEET UG Counselling 2025: एमपी नीट यूजी राउंड-2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज होगा जारी, यहां देखें डिटेल्स

Mon, 22 Sep 2025 07:41 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 22 Sep 2025 07:41 AM IST
सार

MP NEET UG 2025 Seat Allotment: मध्य प्रदेश डीएमई 22 सितंबर को एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम जारी करेगा। उम्मीदवार अपने आवेदन आईडी, जन्मतिथि और नीट रोल नंबर से रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
MP NEET UG Counselling 2025: Round 2 Seat Allotment Result on September 22, Check Important Dates here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

MP NEET UG Counselling 2025: मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (DME MP) आज यानी 22 सितंबर 2025 को एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगा। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाकर अपना सीट आवंटन परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को जन्मतिथि, आवेदन आईडी और नीट रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीट आवंटन के बाद चयनित उम्मीदवारों को 23 से 29 सितंबर के बीच संबंधित मेडिकल या डेंटल कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश के लिए रिपोर्ट करना होगा।

विज्ञापन

मॉप-अप राउंड के लिए अपग्रेडेशन का विकल्प

राउंड 2 में प्रवेश पाने वाले उम्मीदवार और वे छात्र जिन्होंने पहले राउंड में प्रवेश लेकर अपग्रेडेशन का विकल्प चुना था, वे 23 सितंबर से 4 अक्तूबर 2025 तक मॉप-अप राउंड अपग्रेडेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज स्तर पर ऑनलाइन इस्तीफा और प्रवेश रद्दीकरण की प्रक्रिया भी इन्हीं तिथियों के बीच पूरी की जा सकेगी।

अनिवार्य शर्तें और पेनल्टी

डीएमई एमपी ने स्पष्ट किया है कि कॉलेज में प्रवेश के समय हर उम्मीदवार को अपग्रेडेशन विकल्प (YES/NO) भरना अनिवार्य है। यदि कोई अभ्यर्थी 24 सितंबर से 4 अक्तूबर के बीच इस्तीफा देता है तो सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को ₹2 लाख और एनआरआई श्रेणी के उम्मीदवार को ₹10 लाख का भुगतान करना होगा। ऐसे उम्मीदवार आगामी काउंसलिंग राउंड्स में शामिल नहीं हो सकेंगे।

MP NEET UG 2025 Seat Allotment Result: कैसे करें डाउनलोड?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • सबसे पहले डीएमई, एमपी की आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध MP NEET UG 2025 Seat Allotment Result लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर जन्मतिथि, आवेदन आईडी और नीट रोल नंबर दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें और स्क्रीन पर प्रदर्शित रिजल्ट देखें।
  • भविष्य की प्रक्रिया के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed