MP NEET UG Counselling 2023: एमपी नीट यूजी काउंसलिंग के पहले दौर की सीट आवंटन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
MP NEET UG Counselling 2023: चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीएमई), मध्य प्रदेश ने एमपी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) काउंसलिंग 2023 के पहले दौर की सीट आवंटन का परिणाम जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MP NEET UG Counselling 2023: चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीएमई), मध्य प्रदेश ने एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2023 के पहले दौर की सीट आवंटन का परिणाम जारी कर दिया है। काउंसलिंग में भाग लेने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट - dme.mponline.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
उम्मीदवार एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2023 सीट आवंटन परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करके आवंटित कॉलेज, कार्यक्रम, राउंड 1 ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक, आवंटित संस्थान प्रकार आदि की जांच कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को राउंड 1 में सीटें दी गई हैं, उन्हें अपने मूल दस्तावेजों के साथ 14 अगस्त को या उससे पहले आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
MP NEET UG Counselling 2023 ऐसे करें चेक
-
डीएमई एमपी की आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाएं।
-
'नवीनतम निर्देश' बटन पर क्लिक करें।
-
'प्रथम राउंड आवंटन सूची (अनंतिम) - एमपी राज्य संयुक्त एनईईटी यूजी काउंसलिंग 2023' पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगी, जिसमें अपनी रैंक और कॉलेज की जांच करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और सेव करें।
कमेंट
कमेंट X