{"_id":"68d16569831502501d09e480","slug":"mp-neet-ug-2025-round-2-seat-allotment-out-report-to-colleges-by-sept-29-2025-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP NEET UG Counselling 2025: एमपी नीट यूजी के दूसरे राउंड का सीट आवंटन जारी; 29 सितंबर तक करें रिपोर्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MP NEET UG Counselling 2025: एमपी नीट यूजी के दूसरे राउंड का सीट आवंटन जारी; 29 सितंबर तक करें रिपोर्ट
Mon, 22 Sep 2025 08:40 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Mon, 22 Sep 2025 08:40 PM IST
सार
MP NEET UG Counselling 2025: मध्यप्रदेश डीएमई ने नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे चरण की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। आवंटित छात्रों को 23-29 सितंबर तक कॉलेज रिपोर्ट करना होगा। अपग्रेडेशन विकल्प और सीट रद्द करने की सुविधा 4 अक्तूबर तक उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
MP NEET UG Counselling 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MP NEET UG Counselling 2025: मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग (DME) ने नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे चरण का सीट अलॉटमेंट परिणाम घोषित कर दिया है। यह प्रक्रिया एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में 85% राज्य कोटा सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। उम्मीदवार अपना अलॉटमेंट स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
काउंसलिंग प्राधिकरण ने प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट के साथ एमपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-2 की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक भी जारी की है। इस दौर में राज्य के टॉप रैंक होल्डर्स ने महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज और गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन
रिपोर्टिंग और अपग्रेडेशन की प्रक्रिया
काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, जिन्हें दूसरे दौर में सीट मिली है, उन्हें 23 से 29 सितंबर 2025 के बीच आवंटित मेडिकल या डेंटल कॉलेज में रिपोर्ट करना अनिवार्य है।
- अपग्रेडेशन का विकल्प: जिन उम्मीदवारों को अगले (राउंड-3 या मॉप-अप) चरण में सीट अपग्रेड करनी है, वे यह विकल्प कॉलेज में एडमिशन के समय 23 सितंबर से 4 अक्तूबर के बीच चुन सकते हैं। सभी उम्मीदवारों के लिए कॉलेज स्तर पर अपग्रेडेशन विकल्प (हां या नहीं) देना जरूरी है।
- सीट रिजाइन/कैंसलेशन: ऑनलाइन सीट छोड़ने या रद्द करने की सुविधा भी 23 सितंबर से 4 अक्तूबर तक उपलब्ध रहेगी।
ऐसे देखें सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाएं।
- Allotment List टैब पर क्लिक करें।
- "Second Round Allotment List (Provisional) - MP State Combined NEET UG Counselling 2025 (MBBS/BDS Course)" लिंक चुनें।
- स्क्रीन पर PDF फाइल दिखाई देगी।
- अपने क्रेडेंशियल्स से लॉगिन कर अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X