फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP Board Result 2026 Passing Mark Deatils, Check minimum qualifying marks and re-exam dates

MP Board Result: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी? कम रहने या फेल होने पर ये विकल्प

Wed, 15 Apr 2026 12:13 AM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 15 Apr 2026 12:13 AM IST
सार

MP Board Result 2026 Passing Marks: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए यह सवाल अहम है कि पास होने के लिए कितने अंक लाने होंगे। नतीजे बहुत जल्द सामने होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में पास होने के लिए छात्रों को कितने अंक प्राप्त करने जरूरी हैं।

एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां पंजीकरण करें
एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां पंजीकरण करें 
 

विज्ञापन
MP Board Result 2026 Passing Mark Deatils, Check minimum qualifying marks and re-exam dates
MP Board Board 10th 12th Result 2026 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

MP Board Board 10th 12th Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE ) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए लाखों विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड आज बुद्धवार 15 अप्रैल 2026 सुबह 11 बजे 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेगा। ऐसे में छात्रों के मन में यह सवाल बार-बार उठता है कि पास होने के लिए आखिर कितने अंक लाने जरूरी हैं?

विज्ञापन


अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। इसमें हम आपको बताएंगे कि एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पासिंग मार्क्स क्या तय किए गए हैं और किन बातों का खास ध्यान रखना होगा।

विज्ञापन

MP Board Result 2026 Passing Marks: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

एमपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। यदि छात्र इससे कम अंक लाते हैं, तो वे फेल घोषित किए जाते हैं। हालांकि, इस साल से कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी, बल्कि सभी विषयों की दोबारा परीक्षा कराई जाएगी।

MP Board Class 10th Passing Marks: कक्षा 10वीं के लिए पासिंग मार्क्स

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक हासिल करने अनिवार्य हैं। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक लाने में असफल रहता है, तो उसे फेल माना जाएगा और दोबारा परीक्षा में शामिल होने की आवश्यकता होगी। हाईस्कूल की द्वितीय परीक्षा 7 मई से 19 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

MP Board Class 12th Passing Marks: एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के लिए पासिंग मार्क्स

मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं परीक्षा में सभी स्ट्रीम्स (साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स) के छात्रों को हर विषय में पास होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अगर किसी विषय की थ्योरी परीक्षा 80 अंकों की है, तो उसमें कम से कम 26 अंक लाने होंगे, जबकि 70 अंकों के थ्योरी पेपर में उत्तीर्ण होने के लिए 23 अंक आवश्यक हैं। जिन विषयों में प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट शामिल होते हैं, वहां भी न्यूनतम अंक तय किए गए हैं। 20 अंकों के प्रोजेक्ट में कम से कम 7 अंक और 30 अंकों के प्रैक्टिकल में कम से कम 10 अंक लाना जरूरी होता है। थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करना अनिवार्य है, तभी छात्र को उस विषय में पास माना जाएगा।

कम नंबर आने पर दोबारा एग्जाम देने का मौका

मध्य प्रदेश बोर्ड ने छात्रों के हित में बड़ा और राहत देने वाला कदम उठाते हुए द्वितीय परीक्षा प्रणाली लागू की है, जिसमें अब सभी फेल छात्रों को दोबारा परीक्षा का मौका मिलेगा। इसका मतलब है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के वे छात्र जो मुख्य परीक्षा में फेल हो जाते हैं, उन्हें पूरे साल इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

कब होगी द्वितीय परीक्षा?

एमपी बोर्ड के द्वारा हायर सेकेंडरी की द्वितीय परीक्षा 7 मई से 25 मई तक और हाईस्कूल की परीक्षा 7 मई से 19 मई तक आयोजित की जाएगी। बेहतर अंक को अंतिम माना जाएगा। मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों को केवल 7 दिन के भीतर आवेदन करना होगा, जो एमपी ऑनलाइन के माध्यम से भरे जाएंगे।

पास विषय में भी फिर से परीक्षा का विकल्प

छात्र चाहें तो जिन विषयों में पास हो चुके हैं, उनमें भी बेहतर अंक लाने के लिए दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। हालांकि जिन विषयों में फेल हैं, उनमें शामिल होना अनिवार्य होगा।

अब से पहले क्या होता था?

पहले हाईस्कूल में अधिकतम दो और हायर सेकेंडरी में एक विषय में फेल छात्र ही पूरक दे सकते थे। उन्हें ‘रुक जाना नहीं’ योजना के अंतर्गत स्टेट ओपन स्कूल के माध्यम से पूरक परीक्षा देने की अनुमति दी जाती थी। , लेकिन अब यह सीमा हटा दी गई है।

MP Board Result Download Link: जारी होने के बाद कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम

परिणाम जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट सबसे पहले और बिना किसी असुविधा के देख पाएंगे।

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • होम पेज पर बोर्ड रिजल्ट्स वाले पेज पर क्लिक करें, जिसका सीधा पता amarujala.com/results है।
  • इस पेज पर जाने के बाद विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से एमपी बोर्ड चुनें।
  • अब कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के लिए अलग-अलग लिंक मिलेगा। 
  • संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें और 'view result' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।


या फिर आप यहां क्लिक करके भी सीधे परिणाम पेज पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed