MP Board Result 2026: 10वीं-12वीं में पिछले साल लड़कियां रहीं अव्वल, जानें 2025 में कैसा था रिजल्ट
MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड 2025 के परिणाम में 10वीं और 12वीं दोनों में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। 10वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 79.27% और 12वीं में 77.55% रहा। बोर्ड 2026 की वार्षिक परीक्षाओं के नतीजे 15 अप्रैल को जारी कर रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं पिछले वर्ष परिणाम कैसा रहा।
एमपी बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण करें...
एमपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण करें...
विस्तार
MPBSE MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित करने जा रहा है। ऐसे में परिणाम से पहले पिछले वर्ष के आंकड़ों पर नजर डालना अहम हो जाता है। वर्ष 2025 के रिजल्ट में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा था।
10वीं में लड़कियों ने मारी बाजी
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के पिछले वर्ष के परिणाम में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक रहा। कुल मिलाकर उत्तीर्ण प्रतिशत 76.22% रहा था।
- लड़कों का पास प्रतिशत: 73.21%
- लड़कियों का पास प्रतिशत: 79.27%
कुल 4,08,884 लड़के पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 4,05,685 परीक्षा में शामिल हुए और 2,96,944 पास हुए। वहीं, 4,01,135 लड़कियां पंजीकृत हुईं, जिनमें से 3,99,247 परीक्षा में शामिल हुईं और 3,16,470 सफल रहीं।
मेरिट सूची में भी लड़कियों का दबदबा देखने को मिला। टॉप-5 में 8 लड़कियां और 3 लड़कों ने जगह बनाई।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला पर आसान स्टेप्स में मिलेगा एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट; अभी करें पंजीकरण
12वीं में भी लड़कियां रहीं आगे
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम में भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। कुल पास प्रतिशत 74.48% रहा, जिसमें लड़कियों की सफलता दर लड़कों से अधिक रही।
- लड़कों का पास प्रतिशत: 71.37%
- लड़कियों का पास प्रतिशत: 77.55%
एमपी बोर्ड 12वीं की मेरिट सूची में कुल 159 स्थानों में से 89 स्थान लड़कियों ने हासिल किए थे। यह आंकड़ा स्पष्ट करता है कि बोर्ड परीक्षाओं में छात्राओं का प्रदर्शन लगातार मजबूत हो रहा है।
यह भी पढ़ें: लैपटॉप या मोबाइल पर कैसे देखें एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट? समझ लें सभी स्टेप्स
क्या कहते हैं पिछले साल के आंकड़े?
पिछले वर्ष के नतीजे इस बात की ओर इशारा करते हैं कि लड़कियां लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में इस वर्ष भी उनसे बेहतर परिणाम की उम्मीद की जा रही है।
| विवरण | 10वीं | 12वीं |
|---|---|---|
| कुल उत्तीर्ण (%) | 76.22 | 74.48 |
| छात्र पंजीकृत | 4,08,884 | 3,00,341 |
| छात्र उपस्थित | 4,05,685 | 2,99,261 |
| छात्र पास | 2,96,944 | 2,13,594 |
| छात्रों का पास प्रतिशत (%) | 73.21 | 71.37 |
| छात्राएं पंजीकृत | 4,01,135 | 3,04,061 |
| छात्राएं उपस्थित | 3,99,247 | 3,03,313 |
| छात्राएं पास | 3,16,470 | 2,35,213 |
| छात्राओं का पास प्रतिशत (%) | 79.27 | 77.55 |
छात्रों और अभिभावकों की नजर अब 15 अप्रैल 2026 को घोषित होने वाले परिणाम पर टिकी है, जहां यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार भी लड़कियां अपनी बढ़त बरकरार रख पाती हैं या लड़के वापसी करते हैं।
कमेंट
कमेंट X