फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP BOARD Big update on 9th, 11th half yearly exam and 10th 12th board exam, check details here

MP Board: कक्षा नौवीं से बारहवीं तक की परीक्षा के संबंध में आया बड़ा अपडेट, यहां पढ़िए डिटेल्स

Thu, 18 Nov 2021 10:14 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 18 Nov 2021 10:14 AM IST
सार

 मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा दसवीं व बारहवीं की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 12 फरवरी से 20 मार्च तक बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
MP BOARD Big update on 9th, 11th half yearly exam and 10th 12th board exam, check details here
mp board - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश बोर्ड द्वारा 29 नवंबर से कक्षा नौवीं से बारहवीं तक की छमाही परीक्षा आयोजित की जाएगी। बोर्ड द्वारा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। बता दें कि कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट देखने के बाद बोर्ड ने छमाही परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित करने का फैसला लिया। हालांकि कोरोना दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन

सिलेबस में की गई कटौती
कोरोना महामारी के मद्देनजर मध्य प्रदेश बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए कक्षा नौवीं से बारहवीं तक का पाठ्यक्रम कम कर दिया है। एमपीबीएसई ने कक्षा 9वीं से 12वीं के अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू का सिलेबस कम कर दिया है। इसके साथ ही गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान, मानविकी, वाणिज्य और विज्ञान स्ट्रीम के छात्रों के सिलेबस में भी कटौती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मार्किंग स्कीम में भी किया बदलाव
मध्य प्रदेश बोर्ड ने मार्किंग स्कीम में संशोधन किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक थ्योरी के लिए 80 अंक और प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं। डेटशीट देखने के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। वहीं संशोधित पाठ्यक्रम देखने के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन

कक्षा दसवीं, बारहवीं बोर्ड का शेड्यूल जारी
वहीं मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा दसवीं व बारहवीं की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 12 फरवरी से 20 मार्च तक बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 31 मार्च, 2022 तक जारी रहेंगी। 

पहली बार शुरू की ऑनलाइन ट्रैकिंग प्रणाली
इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार ने पहली बार स्कूली छात्रों को मुफ्त पाठ्यपुस्तकों के वितरण को पारदर्शी और कागज रहित बनाने के लिए एक ऑनलाइन ट्रैकिंग प्रणाली शुरू की है। मध्य प्रदेश की पुस्तकों की ऑनलाइन ट्रैकिंग प्रणाली जियो-टैग तकनीक पर आधारित होगी और वर्तमान शैक्षणिक वर्ष के दौरान तीन करोड़ 55 लाख पुस्तकों को वितरित करने का प्रयास करेगी। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के सहयोग से ऑनलाइन जियो-टैगिंग प्रणाली तैयार की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed