फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP Board 5th, 8th Result 2026 to Be Announced Today; Over 23 Lakh Students Await Results

MP Board 5th 8th Result: आज खत्म होगा 23 लाख + छात्रों का इंतजार, इतने बजे घोषित होगा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट

Wed, 25 Mar 2026 10:37 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 25 Mar 2026 10:37 AM IST
सार

MP Board 5th 8th Result 2026: राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश आज कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। इस बार 23 लाख से अधिक छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने के साथ खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
MP Board 5th, 8th Result 2026 to Be Announced Today; Over 23 Lakh Students Await Results
रिजल्ट - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

MP Board 5th 8th Result 2026: मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) आज दोपहर 1 बजे कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर रहा है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in और rskmp.in.result पर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवार अपना रोल नंबर या समग्र आईडी (आवश्यकतानुसार) दर्ज कर अपने स्कोर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

इतने लाख बच्चों ने दी थी परीक्षा

मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न पर परीक्षाएं 20 से 28 फरवरी के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की गईं। इन परीक्षाओं में प्रदेश के शासकीय, अशासकीय विद्यालयों और पंजीकृत मदरसों के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा 5वीं के लगभग 12 लाख 76 हजार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के करीब 10 लाख 92 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जिससे कुल परीक्षार्थियों की संख्या लगभग 23 लाख 68 हजार से अधिक रही।

इन सभी विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में 322 मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए गए। इन केंद्रों पर 1 लाख 10 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने कॉपियों की जांच की और प्राप्त अंकों को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया। इस पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया, जिससे परिणाम तैयार करने में तेजी और सटीकता सुनिश्चित हो सके।

ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर कक्षा 5वीं या कक्षा 8वीं के रिजल्ट लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • अब अपना समग्र आईडी या रोल नंबर दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड सही-सही भरें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • भविष्य के लिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें या उसका प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed