एमपी बोर्ड: कैसे दर्ज करें 10वीं के परिणाम, मार्कशीट से जुड़ी शिकायत? यहां जानिए हर सवाल का जवाब
मध्य प्रदेश बोर्ड सितंबर माह में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 14 जुलाई को कक्षा दसवीं का परिणाम जारी किया था। कोरोना महामारी की वजह से इस वर्ष बोर्ड परीक्षा रद्द कर सभी विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर नतीजे दिए गए हैं। एमपीबीएसई के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2020-21 में 3,56,582 यानी 39 फीसदी विद्यार्थी ने फर्स्ट, 39,76,26 यानी 43.50 फीसदी ने सेकंड और 1,59,871 (17.48%) विद्यार्थियों ने थर्ड डिवीजन हासिल किया है। इसके अलावा सभी प्राइवेट विद्यार्थियों को न्यूनतम अंक देकर अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया है।
एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं का परिणाम जारी करने के बाद से विद्यार्थियों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में अमर उजाला इनमें से कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देने जा रहा है। अगर आपके मन में भी सवाल उड़ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। पढ़िए…
1. अगर परिणाम से असंतुष्ट हैं या परीक्षा में अनुपस्थित थे तो क्या करें?
मध्य प्रदेश बोर्ड सितंबर माह में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर विद्यार्थी एक या दो विषय के परिणाम से खुश नहीं है तो वह केवल उन विषयों की ही परीक्षा भी दे सकता है।
2. अगर परिणाम के संबंध में काई शिकायत करनी हो तो कहां कर सकते हैं?
विद्यार्थियों द्वारा दर्ज शिकायतों का निराकरण करने के लिए मप्र माशिमं द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। इसके मुताबिक विद्यार्थी मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर बनाए गए विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम अपना विस्तृत रिजल्ट देख सकेंगे। विद्यार्थी को बस अपना रोल नंबर और आवेदन नंबर दर्ज करना होगा जिसके बाद स्क्रिन पर मूल अंक, कटौती के बाद दिए गए अंक और विद्यालय द्वारा दिए गए औसत अंकों की जानकारी आ जाएगी।
3. अगर बोर्ड द्वारा जारी मार्कशीट में कोई गलती हुई है, ताे उसमें सुधार कैसे करवाया जा सकता है?
यदि किसी विद्यार्थी के मार्कशीट में किसी भी तरह की गलती होती है, तो वो परिणाम जारी होने के तीन महीने बाद तक इसके लिए आवेदन कर सकता है। बता दें कि यह प्रक्रिया निशुल्क होती है। हालांकि समय सीमा समाप्त होने के बाद सुधार करवाने पर शुल्क जमा करना होगा।
4. क्या सितंबर में आयोजित होने वाली विशेष परीक्षा के लिए शुल्क जमा करना होगा?
हां, एमपी बोर्ड द्वारा सितंबर माह में आयोजित की जाने वाली विशेष परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी को परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। इस संबंध बोर्ड जल्द ही दिशा-निर्देश जारी करेगा।
5. बोर्ड द्वारा आयोजित विशेष परीक्षा की प्रक्रिया किस प्रकार होगी-
कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को 1 से 10 अगस्त के बीच एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बता दें कि विशेष परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का परिणाम परीक्षा के आधार पर ही तय होगा।
कमेंट
कमेंट X