MP Board Supplementary Exam: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की पूरक का कार्यक्रम घोषित, यहां देखें सभी तिथियां
MP Board Supplementary Exam: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं, 12वीं की पूरक परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। परीक्षाएं जून में आयोजित की जाएंगी। संबंधित छात्र नीचे परीक्षा की तिथियां देख सकते हैं।
विस्तार
MP Board Supplementary Exam 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) ने एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की पूरक परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। छात्र एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं पूरक परीक्षा समय सारिणी एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट (mpbse.nic.in.) के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। कार्यक्रम के अनुसार, एमपी बोर्ड की पूरक परीक्षाएं जून महीने में आयोजित की जाएंगी।
ये रही पूरक परीक्षा की तिथियां
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, एमपी बोर्ड उच्चतर माध्यमिक (12वीं) पूरक परीक्षा सभी विषयों के लिए 8 जून को आयोजित की जाएगी। एमपी बोर्ड हाईस्कूल पूरक परीक्षा 10 जून से 20 जून तक आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं सुबह 8 बजे से 11 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
एमपीबीएसई ने एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की नियमित परीक्षा 05 फरवरी से 28 फरवरी तक और एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की नियमित परीक्षा 06 फरवरी से 05 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों के परिणाम 24 अप्रैल को घोषित किए गए थे।
एमपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 के आंकड़ों के आधार पर, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 58.10% दर्ज किया गया था। लड़कियों ने 61.87% की उच्च उत्तीर्ण प्रतिशतता हासिल की और लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। लड़को ने 54.35% की उत्तीर्ण प्रतिशतता हासिल की। एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 64.49% रहा।
पूरक परीक्षा कार्यक्रम
- हिंदी- 10 जून
- अंक शास्त्र- 11 जून
- उर्दू- 12 जून
- सामाजिक विज्ञान- 13 जून
- विज्ञान- 14 जून
- अंग्रेज़ी- 15 जून
- संस्कृत- 18 जून
- मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, चित्रकला, संगीत- 19 जून
- एनएसक्यूएफ- 20 जून
कमेंट
कमेंट X