MP Board Exams: जारी हुआ बोर्ड परीक्षा का टाइम-टेबल, अगले साल इस तारीख से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं
MP Board Exams 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, अगले साल एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी महीने में शुरू होने वाली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MP Board 10th, 12th Exams Date: मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए अहम (MP Board Class 10th Exam Date) सूचना जारी की है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अगले साल होने वाली कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा की तिथियां घोषित कर (MP Board Class 12th Exam Date) दी हैं। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा अगले साल 25 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है।
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से होंगी, टाइम टेबल जारी
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं 12वीं की परीक्षाएं अगले साल 25 फरवरी से शुरू होंगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने टाइम टेबल जारी किया है। @JansamparkMP @probhopal @udaypratapmp pic.twitter.com/2teFrozAEm— School Education Department, MP (@schooledump) August 6, 2024विज्ञापन
हाईस्कूल की परीक्षाएं 27 फरवरी से
जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। हाईस्कूल परीक्षा की शुरूआत हिंदी विषय की परीक्षा से होगी। परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।
MP Board 10th Exams 2025 Schedule: ये रहा एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का कार्यक्रम
| तिथि | विषय कोड | विषय |
| 27 फरवरी | 401 | हिंदी |
| 28 फरवरी | 508 | उर्दू |
| 01 मार्च | NSQF के समस्त विषय एवं एआई | |
| 03 मार्च | 411 | अंग्रेजी |
| 05 मार्च | 502
504 507 509 162 163 164 165 |
1.मराठी
2.गुजराती 3.पंजाबी 4.सिंधी 2 - मूक बधिर तथा दृष्टिहीन छात्रों के लिए 1.चित्रकल 2.गायन वादन 3.तबला पखावज 4.कंप्यूटर |
| 06 मार्च | 512 | संस्कृत |
| 10 मार्च | 100 | गणित |
| 13 मार्च | 300 | सामाजिक विज्ञान |
| 19 मार्च | 200 | विज्ञान |
MP Board 12th Exams 2025 Time Table: 25 फरवरी से शुरू होंगी 12वीं की परीक्षाएं
| तिथि | विषय |
| 25 फरवरी | हिंदी (व्यावसायिक छात्रों सहित |
| 28 फरवरी | अंग्रेजी (व्यावसायिक छात्रों सहित) |
| 1 मार्च | उर्दू, मराठी |
| 4 मार्च | भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, पशुपालन, दुग्ध व्यापार, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास |
| 5 मार्च | बायोटेक्नॉलोजी, गायन वादन, तबला पखावज |
| 6 मार्च | ड्राइंग एंड डिजाइन |
| 7 मार्च | भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टिकल्चर, स्टिल लाईफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य |
| 8 मार्च | बायोलॉजी |
| 10 मार्च | मनोविज्ञान |
| 11 मार्च | इंफॉर्मेटिक प्रेक्टिसेस |
| 12 मार्च | संस्कृत |
| 17 मार्च | रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एली. ऑफ साईंस एंड मेथेमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर, ड्राइंग एंड पेंटिंग, गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान |
| 19 मार्च | NSQF के समस्त विषय, शारीरिक शिक्षा |
| 20 मार्च | समाज शास्त्र |
| 22 मार्च | कृषि, होम साइंस, बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी |
| 24 मार्च | राजनीति शास्त्र |
| 25 मार्च | गणित |
कमेंट
कमेंट X