फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP Board 10th, 12th 2020: know about Evaluation process and result

MP Board 10th, 12th 2020: जल्द खत्म होने वाली है मूल्यांकन प्रक्रिया, जानें कब आएंगे परिणाम

Tue, 02 Jun 2020 09:06 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 02 Jun 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
MP Board 10th, 12th 2020: know about Evaluation process and result
MP BOARD 2020

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, MPBSE ने हाल ही में एक नोटिस जारी किया था,, जिसमें लिखा था कि बोर्ड 9 जून, 2020 से 12वीं की शेष पेपरों की परीक्षाएं शुरू करेगा। साथ ही में ये कहा गया था कि बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। बता दें कि एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया अब समाप्त होने वाली है और परिणाम mpb.gov.in पर उम्मीदवारों द्वारा जल्द ही जारी होने की उम्मीद हैं।

विज्ञापन


राज्यों के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि राज्य में 12वीं की परीक्षाएं किसी भी स्थिति में आयोजित की जाएंगी। हालांकि, 10वीं परीक्षा के शेष दो पेपरों को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


जहां तक परिणामों की बात है तो स्थानीय दैनिक समाचार के अनुसार परिणाम जून के मध्य तक घोषित होने की उम्मीद है। ध्यान दें कि परिणाम को लेकर अभी बोर्ड ने कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार 12वीं कक्षा के परिणाम जुलाई के महीने में घोषित किए जाएंगे। बता दें कि 12वीं और 10वीं के  परिणाम पहले की तरह एक साथ घोषित होने के बजाय अलग से घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य जानकारी-

  • इस साल 1 करोड़ 33 लाख कॉपियों का मूल्यांकन होना है। 
  • बोर्ड ने 10वीं का मूल्यांकन 70 प्रतिशत समाप्त कर दिया है और 12वीं कक्षा का मूल्यांकन लगभग 30 प्रतिशत कर दिया है। 
  • रद्द किए गए 10वीं  पेपर के लिए स्टूडेंट को अन्य विषयों में उनके प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed