फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP AYUSH NEET UG 2024 First round seat allotment result will be declared tomorrow

MP AYUSH NEET UG 2024: कल घोषित होगा पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम, 8 अक्तूबर तक करें प्रवेश कंफर्म

Thu, 03 Oct 2024 08:07 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 03 Oct 2024 08:07 AM IST
सार

MP AYUSH NEET UG 2024: एमपी आयुष नीट यूजी के पहले राउंड की काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम 4 अक्तूबर का घोषित किया जाना है। पहले राउंड की काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना सीट आवंटन जांच सकते हैं। आवंटित कॉलेजों में उम्मीदवारों को 5 से 8 अक्तूबर तक रिपोर्ट करना होगा।

विज्ञापन
MP AYUSH NEET UG 2024 First round seat allotment result will be declared tomorrow
AYUSH NEET UG Counselling 2024, आयुष नीट यूजी काउंसलिंग - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

MP AYUSH NEET UG 2024: आयुष निदेशालय, मध्य प्रदेश में आयुष नीट यूजी 2024 के पहले राउंड की काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम 4 अक्तूबर घोषित करेगा। पहले राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ayush.mponline.gov.in पर जाकर एमपी आयुष नीट यूजी 2024 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि एमपी आयुष यूजी 2024 के पहले राउंड की काउंसलिंग का सीट आवंटन देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने नीट यूजी 2024 रोल नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
विज्ञापन


एमपी आयुष यूजी 2024 आवंटन सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उन कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा, जो उन्हें आवंटित किया गया हो। इसके लिए उन्हें 5 से 8 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। यह भी बता दें कि आयुष यूजी की सीटों का आवंटन का निर्धारण उम्मीदवार का एनईईटी यूजी परीक्षा प्रदर्शन, उनकी योग्यता रैंक, काउंसलिंग के दौरान चुनी गई प्राथमिकताएं, श्रेणी-आधारित आरक्षण, पसंदीदा पाठ्यक्रम और कॉलेज में सीटों की उपलब्धता और पात्रता आवश्यकताओं के आधार पर किया जाता है।
विज्ञापन


सीट आवंटन परिणाम के बाद की प्रक्रिया
एमपी आयुष नीट यूजी 2024 काउंसलिंग सीट आवंटन में, उम्मीदवारों के पास आवंटन के बाद फ्रीज, फ्लोट और स्लाइड के बीच चयन करने का विकल्प होगा। 
  • फ्रीज: "फ्रीज" विकल्प चुनने का मतलब आप आवंटित सीट से संतुष्ट हैं और आगामी राउंड में भाग नहीं लेना चाहते। सीट फ्रीज होने के बाद उम्मीदवार को आगे किसी भी सीट आवंटन के लिए विचार नहीं किया जाएगा। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • फ्लोट: "फ्लोट" विकल्प चुनने का मतलब आप आवंटित सीट स्वीकार करते हैं, लेकिन काउंसलिंग के अगले दौर में उच्च वरीयता वाले पाठ्यक्रम या कॉलेज में सीट के लिए भी विचार करना चाहते हैं। अब अगर उन्हें अगले चरण में बेहतर सीट आवंटित की जाती है, तो वे उस विकल्प को चुन सकते हैं, नहीं तो वे अपनी वर्तमान सीट बरकरार रख सकते हैं। 
  • स्लाइडः "स्लाइड" विकल्प चुनने का मतलब आप आवंटित कॉलेज से संतुष्ट हैं लेकिन उस संस्थान के भीतर पसंदीदा पाठ्यक्रम में सीट की उम्मीद कर रहे हैं। यदि उसी कॉलेज में उच्च वरीयता वाले पाठ्यक्रम में सीट उपलब्ध हो जाती है, तो अभ्यर्थी उस पाठ्यक्रम में स्थानांतरित हो सकता है, या फिर उसे अपना वर्तमान आवंटन बरकरार रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed