{"_id":"68a54f402081f20ea70edf11","slug":"more-than-50-thousand-applications-received-for-admission-in-cm-shri-schools-check-details-here-2025-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सीएम श्री स्कूलों में दाखिले के लिए आए 50 हजार से अधिक आवेदन, सितंबर में होगी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Delhi: सीएम श्री स्कूलों में दाखिले के लिए आए 50 हजार से अधिक आवेदन, सितंबर में होगी प्रवेश परीक्षा
Wed, 20 Aug 2025 09:59 AM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Wed, 20 Aug 2025 09:59 AM IST
सार
CM SHRI: छठी, सातवीं व आठवीं में दाखिले के लिए अब तक पचास हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन स्कूलों की कक्षा छठी में दाखिले के लिए 14,928, सातवीं कक्षा के लिए 15,114 और आठवीं कक्षा के लिए 20,762 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
आशीष सूद, दिल्ली के शिक्षा मंत्री
- फोटो : एएनआई
विस्तार
CM SHRI Schools: सीएम श्री स्कूलों में छठी, सातवीं व आठवीं में दाखिले के लिए 15 अगस्त से शुरु दाखिला प्रक्रिया के तहत अब तक पचास हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए शुरु किए गए इन स्कूलों को जनता से सकारात्मक और उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीएम श्री स्कूलों में मिले इन परिणामों ने साबित कर दिया है कि दिल्ली के अभिभावक शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव के लिए तैयार हैं। हम सभी आवेदकों के लिए प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए हरसंभव कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया की आवेदनों की संख्या को देखते हुए पता चलता है की बच्चों की रुचि इन स्कूलों में सभी कक्षाओं में समान रूप से है। इन स्कूलों की कक्षा छठी में दाखिले के लिए 14,928, सातवीं कक्षा के लिए 15,114 और आठवीं कक्षा के लिए 20,762 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
22 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
नए संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए सीएम श्री प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की तिथि भी 30 अगस्त से संशोधित कर 6 सितंबर कर दी गई है।
कमेंट
कमेंट X