फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Mizoram to shut reopened schools due to rising number of locally transmitted Covid-19 cases

मिजोरम: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिर से बंद हुए स्कूल

Sun, 25 Oct 2020 12:46 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 25 Oct 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
Mizoram to shut reopened schools due to rising number of locally transmitted Covid-19 cases
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मिजोरम में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए खुले स्कूलों को फिर से बंद कर दिया गया है। सूबे की सरकार ने स्कूलों को फिर से बंद करने का फैसला लिया है। शिक्षा मंत्री लालचंद सिंह राल्ते का कहना है कि स्थानीय स्तर पर कोविड -19 के मामलों की बढ़ती संख्या के कारण 10 और 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए फिर से खुलने वाले सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूलों को 16 अक्तूबर से खोला गया था। लेकिन अब सोमवार से स्कूल फिर से बंद रहेंगे। स्कूलों के साथ ही हॉस्टल भी बंद रहेंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी की स्थिति में सुधार होते ही स्कूलों को फिर से खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी 9 नवंबर से स्कूलों को फिर से खोलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अगले साल की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रियाधीन है और ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 15 अक्तूबर से नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की मंजूरी दे दी थी। इसके बाद कई राज्यों ने अभिभावकों की लिखित अनुमति के बाद नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को खोल दिया है, जबकि कई राज्यों ने अभी स्कूलों को नहीं खोलने का निर्णय लिया है।  मिजोरम में भी स्कूल खुल गए थे, लेकिन सूबे में कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए फिर से बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed