फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ministry of finance clears there is no ban on government job vacancies know more details here

वित्त मंत्रालय : सरकारी नौकरियों पर नहीं लगा है कोई प्रतिबंध, पहले की तरह ही होंगी भर्तियां

Sun, 06 Sep 2020 04:13 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sun, 06 Sep 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
ministry of finance clears there is no ban on government job vacancies know more details here

Sarkari Naukri News 2020:  केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट के जरिये स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी पदों पर होने वाली भर्तियों पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। एसएससी, यूपीएससी, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड आदि में भर्तियां जैसे पहले होती थीं अभी भी उसी तरह ही होंगी।

विज्ञापन

कहां से शुरू हुआ अफवाहों का सिलसिला –
दरअसल बीते शुक्रवार को सरकार ने सभी मंत्रालयों और विभागों से गैर-जरूरी खर्च कम करने के लिए कहा था। कोरोना महामारी के कारण राजकोषीय घाटे में वृद्धि की वजह से यह बात कही गयी थी। साथ ही यह भी कहा गया कि परामर्शकों की नियुक्ति की समीक्षा की जानी चाहिए। इसके अलावा यह भी सलाह दी गयी थी कि आयोजनों में कटौती हो और छपाई के लिए आयातित कागज का इस्तेमाल भी कम हो। केवल नए पदों के सृजन पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन

इसी सर्कुलर के बाद सरकारी नौकरियों पर प्रतिबंध लगने की अफवाह शुरू हुई और बवाल मच गया। लोग सोशल मीडिया पर सरकार के प्रति गुस्सा जाहिर करने लगे। तब केंद्र सरकार ने इसका संज्ञान लिया और शनिवार को इस मामले पर सफाई दी। मंत्रालय के व्यय विभाग ने एक ट्वीट  4 सितंबर को जारी किए गए सर्कुलर पर सफाई देने के मकसद से किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि भारत सरकार के किसी भी पद पर भर्ती के लिए कोई पाबंदी नहीं है। यूपीएससी,एसएससी, आरआरबी भर्ती बोर्ड आदि जैसी सरकारी एजेंसियां पहले की तरह ही भर्ती प्रक्रिया को जारी रखेंगी। साथ ही  वित्त मंत्रालय ने यह भी कहा है कि 4 सितंबर, 2020 को जारी किए गए व्यय परिपत्र में सूचना आंतरिक प्रक्रिया से संबंधित है। यह किसी भी तरह से भर्ती को होने से न तो रोकता है और न ही उसे रद्द करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed