फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Michelle obama: Career advice from michelle obama to get success in your work

जानिए, क्या थी वो सलाह जो करियर में सफलता के लिए मिशेल ओबामा ने बेटी मालिया को दी थी?

Wed, 30 Sep 2020 06:02 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 30 Sep 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Michelle obama: Career advice from michelle obama to get success in your work
मिशेल ओबामा

अमेरिका की भूतपूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा अपने भाषणों के लिए दुनियाभर में जानी जाती हैं। ये ही वजह है कि वो कई युवाओं की आदर्श भी हैं। वह मानती हैं कि युवा अक्सर खुद को साबित करने और अपना प्रभाव छोड़ने की जल्दी में रहते हैं। लेकिन सफलता हासिल करने के लिए एक नहीं, बल्कि कई सीढ़ियां चढ़ने की जरूरत होती है। इसलिए हाल ही अपने शो 'द मिशेल ओबामा पॉडकास्ट' में बात करते हुए उन्होंने उस करियर सलाह के बारे में लिसनर्स को बताया जो उन्होंने अपनी बेटी मालिया को भी दी थी।

विज्ञापन

 
किसी भी काम को करने में पीछे न हटें और पहल करें
मेरे साथ सबसे लंबे समय तक काम करने वाले युवाओं में एक क्वालिटी समान है। वे सभी किसी भी काम को छोटा नहीं मानते हैं। हर काम को करने के लिए तत्पर रहते हैं। उदाहरण के लिए वे एयरपोर्ट पर स्पीकर्स का स्वागत करने और किसी कार्यक्रम की शुरुआत से पहले साइट पर जाकर तैयारी करने जैसी मुश्किल जिम्मेदारियों को उठाने की खुद पहल करते हैं। आज ये ही लोग हैं जिन पर मैं अपना शेड्यूल मैनेज करने, बुक टुअर्स संभालने और अपनी कंपनी में काम करने के लिए भरोसा करती हूं।
विज्ञापन

 
मेहनती युवाओं में इंवेस्ट करना है पसंद
मेरे आसपास मौजूद कई युवा ऐसे काम भी लगन से करते हैं, जो वे असलियत में करने के इच्छुक नहीं होते, क्योंकि न तो उन्हें कोई इसके लिए शुक्रिया अदा करेगा और न ही उन्हें इस काम में मजा आएगा। इसके बावजूद उन्हें काम करते हुए देखकर मुझे एहसास होता है कि वे मेहनती और काम करने को उत्सुक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed