MHT CET PCM 2026: एमएचटी सीईटी पीसीएम फेज-1 परीक्षा कल से, 7.75 लाख छात्र होंगे शामिल, जानें जरूरी गाइडलाइंस
MHT CET PCM 2026: एमएचटी सीईटी पीसीएम फेज-1 परीक्षा 11 से 20 अप्रैल तक होगी। इसमें 4.79 लाख छात्र शामिल होंगे। फेज-2 मई में होगा। परीक्षा 180 मिनट की होगी और छात्रों को एडमिट कार्ड व पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MHT CET PCM 2026: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की ओर से एमएचटी सीईटी पीसीएम 2026 फेज-1 परीक्षा का आगाज कल, 11 अप्रैल से कर दिया जाएगा। परीक्षा 20 अप्रैल तक राज्य के 36 जिलों में बने 198 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बोर्ड के निर्देश के अनुसार सभी छात्रों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है और साथ में जरूरी दस्तावेज भी लाने होंगे।
कितने छात्र देंगे परीक्षा?
इस साल एमएचटी सीईटी पीसीएम 2026 के लिए बड़ी संख्या में छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है:
- फेज-1 में शामिल होंगे: 4,79,332 छात्र
- फेज-2 में शामिल होंगे: लगभग 2.96 लाख छात्र
- कुल छात्र (दोनों फेज): 7,75,885
पिछले साल की तुलना में इस बार 15,070 छात्रों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
फेज-2 परीक्षा मई में
फेज-2 परीक्षा 14 मई से 16 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। फेज-1 में शामिल होना अनिवार्य है, जबकि फेज-2 देना वैकल्पिक रखा गया है।
परीक्षा पैटर्न और समय
एमएचटी सीईटी 2026 परीक्षा कुल 180 मिनट की होगी, जिसे दो भागों में बांटा गया है:
- पहले 90 मिनट: भौतिकी और रसायन
- अगले 90 मिनट: गणित
पहला सेक्शन समय पूरा होने पर अपने आप सबमिट हो जाएगा, इसके बाद गणित सेक्शन शुरू होगा। यदि परीक्षा मराठी या उर्दू माध्यम में दी जा रही है और किसी प्रश्न में विवाद होता है, तो अंग्रेजी संस्करण को अंतिम माना जाएगा।
एग्जाम डे गाइडलाइंस
- एडमिट कार्ड में दिए समय पर ही परीक्षा केंद्र पहुंचें।
- गेट बंद होने के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।
- फोटो कॉपी या सत्यापित कॉपी से एंट्री नहीं होगी।
- स्क्राइब या अतिरिक्त समय के लिए दिव्यांग प्रमाणपत्र साथ लाना जरूरी।
- परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन (फिंगरप्रिंट और फोटो) किया जाएगा।
परीक्षा में क्या लेकर जाएं?
- प्रिंटेड एडमिट कार्ड (फोटो और साइन सहित)
- एक वैध मूल पहचान पत्र
- दिव्यांग प्रमाणपत्र या यूडीआईडी कार्ड (यदि लागू हो)
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और समय से पहले केंद्र पर पहुंचें, ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके।
कमेंट
कमेंट X