MHT CET Counselling 2023: एमएचटी सीईटी काउंसलिंग डीवी राउंड शुरू, अब करना होगा कॉलेज और ब्रांच का चयन
MHT CET Counselling 2023: महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) सेल द्वारा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए एमएचटी सीईटी काउंसलिंग 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद करनेने के बाद अब आवेदन पत्र की पुष्टि और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MHT CET Counselling 2023: महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) सेल द्वारा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए एमएचटी सीईटी काउंसलिंग 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद होने के बाद अब जिन उम्मीदवारों ने बीई, बीटेक और इंटीग्रेटेड एमटेक कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट cetcel.mahacet.org के माध्यम से आवेदन पत्र की पुष्टि और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर लें।
MHT CET Counselling 2023: कॉलेज और पाठ्यक्रम का चयन कर सकेंगे
उम्मीदवारों के पास शनिवार, आठ जुलाई तक अपने दस्तावेजों की जांच केंद्र पर भौतिक रूप से या ई-जांच केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन कराने का विकल्प है। उम्मीदवार अपने दस्तावेज सत्यापित होने के बाद अपने पसंदीदा कॉलेज और पाठ्यक्रम का चयन कर सकेंगे। आवेदकों द्वारा भरे गए विकल्प चयन के आधार पर सीट आवंटन परिणाम सार्वजनिक किया जाएगा। उन्हें आवंटित समय के भीतर निर्दिष्ट संस्थानों में उपस्थित होना होगा।
MHT CET Counselling 2023: आवश्यक दस्तावेजों की सूची
-
उम्मीदवार का पंजीकरण फॉर्म -
एमएचटी सीईटी परिणाम 2023 -
एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड 2023 -
कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम -
जेईई मेन मार्कशीट -
जाति प्रमाण पत्र -
प्रवासन प्रमाण पत्र
कमेंट
कमेंट X