MHT CET 2024: एमएचटी सीईटी उत्तरकुंजी के खिलाफ दर्ज कराएं आपत्ति; 24 मई तक खुली रहेगी विंडो
MHT CET 2024: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र आज महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो खोलने वाला है। उत्तर कुंजी को कैसे चुनौती दें, यहां पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MHT CET 2024: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र आज महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो खोलने वाला है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे और उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं है, वे उत्तर कुंजी को चुनौती, आधिकारिक वेबसाइट- cetcel.mahacet.org पर जाकर दे सकते हैं।
आपको बता दें की अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉग इन करना होगा। उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए शुल्क 1,000 रुपये प्रति प्रश्न निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार इस शुल्क को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत चुनौतियों की जांच विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। आपत्तियां सही पाए जाने पर उत्तर कुंजी में बदलाव कर उसे संशोधित किया जाएगा। उसके बाद ही अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जिसके आधार पर एमएचटी सीईटी 2024 परिणाम घोषित किया जाएगा।
MHT CET 2024: उत्तर कुंजी के माध्यम से कर सकेंगे गणना
एमएचटी सीईटी अंतरिम कुंजी के माध्यम से, उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अंतरिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एमएचटी सीईटी हॉल टिकट 2024 में उल्लेखित क्रेडेंशियल्स महाराष्ट्र सीईटी रोल नंबर और जन्म की तारीख का उपयोग करना होगा।
MHT CET 2024: उत्तर कुंजी को कैसे चुनौती दें?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcel.mahacet.org पर जाएं।
- उसके बाद उम्मीदवार पंजीकरण पोर्टल पर क्लिक करें।
- अपने क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- अब, पीसीबी उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
- आपत्ति उठाने के लिए प्रश्न को चुने और आपत्ति शुल्क का भुगतान करें।
कमेंट
कमेंट X