MHT CET 2023: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के पंजीकरण का आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई
MHT CET 2023: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण करने का आज आखिरी मौका है। लेकिन उम्मीदवारों के पास एक और भी मौका रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MHT CET 2023 Registration: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET 2023) के लिए पंजीकरण करने का आज यानी 7 अप्रैल, 2023 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे आज ही आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
विलंब शुल्क के साथ आवेदन
बीई, बी फार्मेसी और बी कृषि पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 08 मार्च से जारी है। छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। आज के बाद भी उम्मीदवार विलंब शुल्क का भुगतान करके आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें 500 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा। विलंब शुल्क देकर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2023 तक है।
दो पालियों में परीक्षा
एमएचटी सीईटी परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। इसके साथ ही प्रवेश परीक्षा पीसीएम और पीसीबी ग्रुप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - cetcell.mahacet.org पर जाएं।
-
होमपेज पर एमएचटी सीईटी 2023 सेक्शन पर क्लिक करें।
-
री-डायरेक्ट होने के बाद नए पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करें।
-
अब अपना विवरण दर्ज करें।
-
फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-
फॉर्म जमा करने से पहले आवेदन शुल्क और क्रॉस-चेक विवरण का भुगतान करें।
-
अब डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट लें।
कमेंट
कमेंट X