{"_id":"5ed7740f8ebc3e9042045f3f","slug":"mht-cet-2020-application-date-extended-for-various-courses","type":"story","status":"publish","title_hn":"MHT CET 2020: विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तारीख बढ़ी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MHT CET 2020: विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तारीख बढ़ी
Wed, 03 Jun 2020 03:51 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 03 Jun 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र सीईटी 2020
- फोटो : Social media
MHT CET 2020: महाराष्ट्र सीईटी सेल ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की तारीख बढ़ी दी है। सीईटी सेल ने मंगलवार को बीएड, एमएड, बीए/बीएससी, स्पेशल बीएड और एलएलबी समेत कई पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख आगे बढ़ा दी है। इनमें एलएलबी तीन साल और एलएलबी पांच साल वाले पाठ्यक्रम भी शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की तारीख कोरोना वायरस के मद्देनजर सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए बढ़ाई गई है। सूबे की सरकार ने एहतियाती उपायों के साथ 1 जून से अनलॉक 1.0 को चरणों में घोषित किया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सीबीएसई ने दसवीं-बारहवीं परीक्षाओं के लिए जारी की अधिसूचना, 9 जून तक परीक्षा केंद्र बदल सकते हैं विद्यार्थी
विज्ञापन
विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की तारीख बढ़ाने को लेकर सीईटी सेल को विद्यार्थियों की तरफ से कई अनुरोध मिले थे। अभ्यर्थी पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की तारीख आगे बढ़ाने का निवेदन कर रहे थे। जिसे देखते हुए सीईटी सेल ने आधिकारिक अधिसूचना के जरिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तारीख बढ़ाने की घोषणा की। अभ्यर्थी अब आठ जून तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-कोचीन विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए जारी की कॉमन एडमिशन टेस्ट की तारीख
कमेंट
कमेंट X