फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MH SET 2025 Notification out setexam.unipune.ac.in; Registration Starts From February 24

MH SET 2025: महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, इस दिन शुरू होगा पंजीकरण

Fri, 21 Feb 2025 04:19 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 21 Feb 2025 04:19 PM IST
सार

MH SET 2025: महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 मार्च को समाप्त होगी। उम्मीदवार 13 मार्च तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
MH SET 2025 Notification out setexam.unipune.ac.in; Registration Starts From February 24
महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा, MH SET 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

MH SET 2025: सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (SPPU) ने 40वीं महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा (MH SET 2025) परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट setexam.unipune.ac.in. के माध्यम से महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। पंजीकरण प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होने वाली है। 

विज्ञापन

24 फरवरी को शुरू होगा पंजीकरण

नोटिस के अनुसार, 40वीं महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 24 फरवरी, 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवार बिना विलंब शुल्क के 13 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा, विलंब शुल्क के साथ आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 14 मार्च से शुरू होकर 21 मार्च तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

500 रुपये होगा विलंब शुल्क

विलंब शुल्क के रूप में 500 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म को सही विवरण के साथ भरना चाहिए, इसे ऑनलाइन जमा करना चाहिए और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटेड कॉपी को सहेज कर रखना चाहिए। 

हालांकि, जो उम्मीदवार पहले ही सेट परीक्षा के लिए उपस्थित हो चुके हैं और किसी विशेष विषय में सेट के लिए योग्य हैं, वे उसी विषय की परीक्षा नहीं दे सकते हैं।

विज्ञापन

MH SET 2025 Exam Date: 15 जून को होगी परीक्षा

एमएच एसईटी नोटिस के अनुसार, परीक्षा 15 जून को आयोजित की जाएगी। एसपीपीयू 40वीं एसईटी परीक्षा मुंबई, पुणे, कोल्हापुर, सोलापुर, अहिल्यानगर, नासिक, धुले, जलगांव, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़, अमरावती, नागपुर, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, रत्नागिरी, परभणी, नंदुरबार और पंजिम (गोवा) में परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करेगा।

एमएच सेट इवेंट परीक्षा शुल्क
ओपन श्रेणी के उम्मीदवार फॉर्म प्रोसेसिंग शुल्क सहित 800 रुपये
ओबीसी, डीटी (ए) (वीजे)/एनटी (बी)/एनटी (सी)/एनटी (डी)/एसईबीसी/(नॉन क्रीमी लेयर के लिए)/ओपन (ईडब्ल्यूएस)/पीडब्ल्यूडी/एससी/एसटी/ट्रांसजेंडर/अनाथ श्रेणी के उम्मीदवार फॉर्म प्रोसेसिंग शुल्क सहित 650 रुपये

 

जो अभ्यर्थी अंतिम तिथि तक या उससे पहले एसईटी परीक्षा शुल्क जमा करेंगे, उनका नाम अप्रैल 2025 के दूसरे सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई उम्मीदवारों की सूची में होगा। जिन अभ्यर्थियों के नाम शुल्क भुगतान के बाद सूची से गायब हैं, वे ईमेल आईडी set-support@pun.unipune.ac.in पर अपने भुगतान का प्रमाण प्रस्तुत कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed