फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MH SET 2024 registration deadline soon, Apply at setexam.unipune.ac.in till 31 January

MH SET 2024: महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि नजदीक, इस लिंक से करें अप्लाई

Sun, 28 Jan 2024 04:33 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 28 Jan 2024 04:33 PM IST
सार

MH SET 2024: महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताई तारीख तक एमएच एसईटी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने का तरीका नीचे बताया गया है।

विज्ञापन
MH SET 2024 registration deadline soon, Apply at setexam.unipune.ac.in till 31 January
MH SET 2024 - फोटो : Freepik

विस्तार

MH SET 2024: सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय 31 जनवरी को महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा (एमएच सेट) 2024 पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। विश्वविद्यालय ने 12 जनवरी, 2024 को पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की थी। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एमएच सेट की आधिकारिक वेबसाइट setexam.unipune.ac.in पर जाकर आवदेन पत्र भर सकते हैं।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवार 500 रुपये के विलंब शुल्क के साथ 1 से 7 फरवरी तक एमएच सेट 2024 आवेदन पत्र भर सकेंगे। एमएच सेट आवेदन पत्र सुधार विंडो 8 से 10 फरवरी को सक्रिय हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमएच सेट 2024: परीक्षा पैटर्न

MH SET 2024 परीक्षा दो पेपरों में विभाजित है- पेपर 1 और पेपर 2। दोनों पेपर के सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। सहायक प्रोफेसर के पद के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को दोनों पेपरों में उपस्थित होना आवश्यक है।

एमएच सेट 2024 पेपर 1 में शिक्षण और अनुसंधान योग्यता से 50 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) शामिल हैं। एमएच सेट 2024 पेपर 1 कुल 100 अंकों का है।

पेपर 2 32 विषयों में आयोजित किया जाएगा। कुल 100 प्रश्न होंगे। MH SET 2024 पेपर 2 की अवधि दो घंटे है और इसमें कुल 200 अंक होते हैं।

विज्ञापन

एमएच सेट 2024: आवेदन करने के चरण

एमएच सेट 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इन निर्देशों का पालन कर सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट setexam.unipune.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करें।
  • नाम, ईमेल आईडी, संपर्क जानकारी जैसे विवरण भरे और रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
  • अब क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed