फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Meritorious govt school students in Haryana to get free coaching for competitive exams: Minister

Haryana: सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को मिलेगी JEE, NDA की मुफ्त कोचिंग; हरियाणा के शिक्षा मंत्री का एलान

Thu, 03 Jul 2025 01:16 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 03 Jul 2025 01:16 PM IST
सार

Free Coaching: हरियाणा सरकार ने घोषणा की है कि वह सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को जेईई और एनडीए जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्कूल समय के बाद मुफ्त कोचिंग प्रदान करेगी।

विज्ञापन
Meritorious govt school students in Haryana to get free coaching for competitive exams: Minister
Coaching - फोटो : freepik

विस्तार

Haryana Government: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य के सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को जेईई, एनडीए और अन्य प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग इस पहल को लागू करने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है।

विज्ञापन


ढांडा ने कहा कि राज्य सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेधावी छात्रों को स्कूल के बाद अनुभवी सरकारी स्कूल शिक्षकों द्वारा कोचिंग दी जाएगी। अगर यह परियोजना सफल रही तो इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में होंगी नियमित पीटीएम

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ढांडा ने बुधवार को पंचकूला में विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों की तरह सरकारी स्कूलों में भी जल्द ही नियमित रूप से अभिभावक-शिक्षक बैठकें आयोजित की जाएंगी। 


उन्होंने कहा कि इससे अभिभावकों को अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति के बारे में जानकारी रखने में मदद मिलेगी और बच्चों के सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने में उनकी सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। 


खेलों के बारे में बात करते हुए ढांडा ने कहा कि हरियाणा के एथलीट ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राज्य और देश को गौरवान्वित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed