CUET 2023: मेघालय के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र, राज्य में सीयूईटी से मांगी छूट
CUET Exam 2023: मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर राज्य को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) आयोजित करने से छूट देने का आग्रह किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Meghalaya CM Seeking Exemption from CUET Exam: मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर राज्य को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) आयोजित करने से छूट देने का आग्रह किया है।
सात मार्च को लिखे एक पत्र में, मुख्यमंत्री ने कहा कि मेघालय राज्य में हाल ही में एक विधान सभा चुनाव हुआ है, जिसके परिणाम पिछले सप्ताह घोषित किए गए हैं। इसके परिणामस्वरूप राज्य बोर्ड परीक्षा में देरी हुई है और इस संबंध में छात्र राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेज संस्थानों के यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिले को लेकर अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चूंकि राज्य के अधिकांश कॉलेज नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी से संबद्ध हैं, ऐसे मैं आपके कार्यालय से अनुरोध करता हूं कि कृपया मेघालय राज्य को सीयूईटी से छूट प्रदान करें। संगमा ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश और फेलोशिप के लिए एक समान प्रवेश परीक्षा (CUET) आयोजित करने के लिए आभार भी जताया है।
संगमा ने कहा कि पिछले साल भी हमने शिक्षा मंत्रालय से अनुरोध किया था कि कृपया मेघालय को सीयूईटी के दायरे से छूट देने के लिए पत्र 25 अप्रैल, 2022 के माध्यम से, जिसके लिए आप ने दिनांक 11 मई 2022, को आपके पत्र के माध्यम से सहमति व्यक्त की थी ।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य विश्वविद्यालय बनाने के लिए कदम उठाए गए हैं, जिसके लिए सरकार को जल्द ही मेघालय के राज्यपाल की मंजूरी मिल जाएगी। मेघालय के मुख्यमंत्री ने नौ मार्च को मेघालय में नवनिर्वाचित सरकार की पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की थी।
कमेंट
कमेंट X