फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Meghalaya CM writes to Union Education Minister seeking exemption from CUET

CUET 2023: मेघालय के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र, राज्य में सीयूईटी से मांगी छूट

Sat, 11 Mar 2023 05:09 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 11 Mar 2023 05:09 PM IST
सार

CUET Exam 2023: मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर राज्य को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) आयोजित करने से छूट देने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
Meghalaya CM writes to Union Education Minister seeking exemption from CUET
कोनराड संगमा, मुख्यमंत्री, मेघालय - फोटो : ANI- file photo

विस्तार

Meghalaya CM Seeking Exemption from CUET Exam: मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर राज्य को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) आयोजित करने से छूट देने का आग्रह किया है।

विज्ञापन

सात मार्च को लिखे एक पत्र में, मुख्यमंत्री ने कहा कि मेघालय राज्य में हाल ही में एक विधान सभा चुनाव हुआ है, जिसके परिणाम पिछले सप्ताह घोषित किए गए हैं। इसके परिणामस्वरूप राज्य बोर्ड परीक्षा में देरी हुई है और इस संबंध में छात्र राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेज संस्थानों के यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिले को लेकर अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चूंकि राज्य के अधिकांश कॉलेज नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी से संबद्ध हैं, ऐसे मैं आपके कार्यालय से अनुरोध करता हूं कि कृपया मेघालय राज्य को सीयूईटी से छूट प्रदान करें। संगमा ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश और फेलोशिप के लिए एक समान प्रवेश परीक्षा (CUET) आयोजित करने के लिए आभार भी जताया है।  

 

संगमा ने कहा कि पिछले साल भी हमने शिक्षा मंत्रालय से अनुरोध किया था कि कृपया मेघालय को सीयूईटी के दायरे से छूट देने के लिए पत्र 25 अप्रैल, 2022 के माध्यम से, जिसके लिए आप ने दिनांक 11 मई 2022, को आपके पत्र के माध्यम से सहमति व्यक्त की थी ।

 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य विश्वविद्यालय बनाने के लिए कदम उठाए गए हैं, जिसके लिए सरकार को जल्द ही मेघालय के राज्यपाल की मंजूरी मिल जाएगी। मेघालय के मुख्यमंत्री ने नौ मार्च को मेघालय में नवनिर्वाचित सरकार की पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed