फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   medical counselling committee will release 1st seat allotement list for neet pg couselling 2021 round 1, know how to check

NEET PG Counselling Round 1: एमसीसी आज जारी करेगा नीट पीजी काउंसलिंग 2021 के लिए पहली मेरिट सूची, ऐसे चेक कर सकेंगे

Sat, 22 Jan 2022 11:02 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 22 Jan 2022 11:02 AM IST
सार

NEET PG Counselling Round 1:  छात्रों को एमसीसी की ओर से काउंसलिंग के पहले राउंड के तहत मेडिकल कॉलेजों में सीट अलॉट किए जाएंगे। एमसीसी की ओर से जारी किए जाने वाले मेरिट सूची में छात्रों के नाम और संबंधित कॉलेज की सीट के बारे में जानकारी दी जाएगी।  

विज्ञापन
medical counselling committee will release 1st seat allotement list for neet pg couselling 2021 round 1, know how to check
NEET PG Counselling Round 1 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET PG Counselling Round 1: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक आज 22 जनवरी, 202 को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट पीजी) काउंसलिंग 2021 के पहले राउंड के परिणामों की घोषणा करेगा। नीट पीजी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 जनवरी 18 जनवरी, 2022 तक चली थी। जिन छात्रों ने अपना आवेदन पूर्ण किया था, वह एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर मेरिट सूची को चेक कर सकेंगे।

विज्ञापन


छात्रों को एमसीसी की ओर से काउंसलिंग के पहले राउंड के तहत मेडिकल कॉलेजों में सीट अलॉट किए जाएंगे। एमसीसी की ओर से जारी किए जाने वाले मेरिट सूची में छात्रों के नाम और संबंधित कॉलेज की सीट के बारे में जानकारी दी जाएगी।  
विज्ञापन


NEET PG Counselling Round 1:  28 तक करना होगा रिपोर्ट
जिन छात्रों को एमसीसी की ओर से जारी की जा रही मेरिट सूची में स्थान प्राप्त होगा, उन्हें अगली प्रक्रिया के लिए 28 जनवरी, 2022 तक अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। एमसीसी की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार चयनित छात्रों को ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से कोरोना संक्रमण का ध्यान रखते हुए संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


NEET PG Counselling Round 1:  कैसे चेक कर सकेंगे मेरिट सूची

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के मेरिट सूची को चेक कर सकते हैं।

1. सबसे पहले छात्र एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट  mcc.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे  PG Medical Counselling के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां दिखाई दे रहे  NEET PG 2021 Seat Allotment Results के लिंक पर क्लिक करें।

5. अब  मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर आदि को दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

6. अब अपनी सीट अलॉटमेंट की स्थिति को चेक करें। 

7. अगर सूची में आपका नाम है तो अपने निजी अलॉटमेंट पत्र को डाउनलोड कर लें।

8. आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed