फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MCC withdraws NEET UG 2025 round 2 final result; revised seat allotment to be released soon

NEET UG 2025: नीट यूजी राउंड-2 का सीट आवंटन परिणाम रद्द, सीटों की गिनती में मिली गड़बड़ी; जानें अब क्या होगा

Thu, 18 Sep 2025 06:41 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 18 Sep 2025 06:41 PM IST
सार

NEET UG 2025: एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 का फाइनल रिजल्ट वापस ले लिया है। एक सरकारी कॉलेज की गलती से सीटों की संख्या दोगुनी दर्ज हो गई थी। अब संशोधित रिजल्ट जारी होगा और रिपोर्टिंग प्रक्रिया रोक दी गई है। 

विज्ञापन
MCC withdraws NEET UG 2025 round 2 final result; revised seat allotment to be released soon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

NEET UG Round 2 Result Withheld: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2025 काउंसलिंग के दूसरे दौर का फाइनल सीट आवंटन परिणाम वापस ले लिया है। इसके साथ ही रिपोर्टिंग प्रक्रिया भी फिलहाल रोक दी गई है।

विज्ञापन


सीटों संख्या दोगुनी दर्ज हो गई थी

एमसीसी ने बताया कि एक सरकारी मेडिकल कॉलेज ने गलती से उपलब्ध सीटों की वास्तविक संख्या से दोगुनी सीटें दर्ज कर दी थीं। इस कारण, राउंड 2 में उम्मीदवारों को गैर-मौजूद सीटें भी आवंटित हो गईं। इसी वजह से आज (18 सितंबर) घोषित फाइनल रिजल्ट को रद्द कर संशोधन करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


एमसीसी ने अपने आधिकारिक नोटिस में कहा, “सक्षम प्राधिकारी ने निर्देश दिया है कि यूजी काउंसलिंग के दूसरे दौर का परिणाम संशोधित किया जाए। आज घोषित फाइनल रिजल्ट वापस लिया जा रहा है और रिपोर्टिंग प्रक्रिया को रोक दिया गया है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET UG Round 2 Result: आज ही जारी हुआ था सीट आवंटन परिणाम

इससे पहले एमसीसी ने आज ही उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद राउंड 2 का फाइनल रिजल्ट जारी किया था। इस आवंटन में 2,400 से अधिक उम्मीदवारों की सीटें अपग्रेड हुई थीं और 31,000 से ज्यादा अभ्यर्थियों को मेडिकल या डेंटल कॉलेज आवंटित किए गए थे।

 

अब आगे क्या?

एमसीसी द्वारा सीट मैट्रिक्स में सुधार के बाद संशोधित सीट आवंटन सूची जारी करने की उम्मीद है। अधिकारियों ने MBBS और BDS उम्मीदवारों से कहा है कि वे रिपोर्टिंग से पहले संशोधित परिणाम का इंतजार करें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in नियमित रूप से देखते रहें।

आधिकारिक नोटिस यहां देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed