फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MCC revised NEET PG Round 3 Counselling 2024 schedule; Registration extended till January 22, Read here

NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी राउंड-3 काउंसलिंग का कार्यक्रम संशोधित, अब इस तारीख तक कर सकते हैं पंजीकरण

Mon, 20 Jan 2025 05:33 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 20 Jan 2025 05:33 PM IST
सार

NEET PG Counselling Round 3: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड का शेड्यूल बदल दिया है। पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस राउंड के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है।
 

विज्ञापन
MCC revised NEET PG Round 3 Counselling 2024 schedule; Registration extended till January 22, Read here
NEET PG 2024, नीट पीजी 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

NEET PG Counselling 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी काउंसलिंग राउंड-3 शेड्यूल को फिर से संशोधित किया है। कटऑफ पर्संटाइल में कमी के बाद तीसरे राउंड की काउंसलिंग के कार्यक्रम में बदलाव करते हुए एमसीसी ने उम्मीदवारों को पंजीकरण के लिए 22 जनवरी तक का समय दिया है। उम्मीदवार उपरोक्त तिथि आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in. के माध्यम से काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवंटित सीट से इस्तीफा देने का भी मौका

जिन उम्मीदवारों को पहले ही सीटें आवंटित हो चुकी हैं और वे आवंटित सीटों से इस्तीफा देना चाहते हैं, वे दिए गए समय के भीतर ऐसा कर सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा खाली की गई सीटों को एमसीसी द्वारा राउंड 3 सीट आवंटन में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 जनवरी को घोषित होगा सीट आवंटन परिणाम

एमसीसी के शेड्यूल के अनुसार, नीट पीजी काउंसलिंग के परिणाम 25 जनवरी, 2025 को घोषित किए जाएंगे। चॉइस लॉकिंग की सुविधा 22 से 23 जनवरी, 2025 तक उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को 3 फरवरी, 2025 तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। संस्थानों द्वारा उम्मीदवारों का सत्यापन 4 से 5 फरवरी, 2025 के बीच किया जाएगा।

कार्यक्रम तिथि
राउंड 3 के लिए पंजीकरण 22 जनवरी, 2025 तक
सीट आवंटन परिणाम 25 जनवरी, 2025
चॉइस लॉकिंग 22 से 23 जनवरी, 2025
आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट 3 फरवरी, 2025 तक
संस्थानों द्वारा उम्मीदवारों का सत्यापन 4 से 5 फरवरी, 2025
स्ट्रे वैकेंसी राउंड की शुरुआत 7 फरवरी, 2025

 

स्ट्रे वैकेंसी राउंड 7 फरवरी, 2025 से शुरू होगा। स्ट्रे वैकेंसी राउंड के परिणाम 14 फरवरी, 2025 को घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को 28 फरवरी, 2025 से पहले आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

विज्ञापन

नीट पीजी काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज

नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है।

  • नीट पीजी एडमिट कार्ड
  • नीट पीजी परिणाम
  • एमबीबीएस/बीडीएस व्यावसायिक परीक्षाओं की अंकतालिका
  • एमबीबीएस/बीडीएस डिग्री प्रमाण पत्र
  • इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण पत्र
  • एमसीआई द्वारा जारी पंजीकरण प्रमाणपत्र
  • जन्म तिथि प्रमाण
  • वैध पहचान प्रमाण
  • जाति प्रमाण पत्र
  • विकलांगता प्रमाण पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed