{"_id":"68d0c92643d1a6b9ca0be3c0","slug":"mcc-neet-ug-counselling-2025-round-3-schedule-released-registration-starts-from-september-29-2025-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MCC NEET UG Counselling 2025: एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-3 का शेड्यूल जारी, 29 सितंबर से करें पंजीकरण","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MCC NEET UG Counselling 2025: एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-3 का शेड्यूल जारी, 29 सितंबर से करें पंजीकरण
Mon, 22 Sep 2025 09:27 AM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 22 Sep 2025 09:27 AM IST
सार
NEET UG Round 3 Schedule: एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 का शेड्यूल जारी कर दिया है। पंजीकरण प्रक्रिया 29 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी और 5 अक्तूबर तक चलेगी। यहां देखें पूरा शेड्यूल, पंजीकरण प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज।
विज्ञापन
MCC NEET UG Counselling 2025
- फोटो : Freepik
विस्तार
MCC NEET UG Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया 29 सितंबर 2025 से mcc.nic.in पर शुरू होगी और इसकी अंतिम तिथि 5 अक्तूबर 2025 तय की गई है।
एमसीसी द्वारा आयोजित नीट काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है। इसमें 15% अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के अलावा डीम्ड/केंद्रीय विश्वविद्यालय, ईएसआईसी/एएफएमसी, एम्स, जिपमर, BHU, DU और AMU की 100% सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा।
विज्ञापन
एमसीसी द्वारा आयोजित नीट काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है। इसमें 15% अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के अलावा डीम्ड/केंद्रीय विश्वविद्यालय, ईएसआईसी/एएफएमसी, एम्स, जिपमर, BHU, DU और AMU की 100% सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा।
विज्ञापन
MCC NEET UG Counselling 2025 Round 3 Schedule: महत्वपूर्ण तिथियां
| गतिविधि | तिथियां |
|---|---|
| संभावित सीट मैट्रिक्स का सत्यापन | 27–28 सितंबर 2025 |
| पंजीकरण और शुल्क भुगतान | 29 सितंबर- 5 अक्तूबर 2025 |
| चॉइस फिलिंग और लॉकिंग | 30 सितंबर - 5 अक्तूबर 2025 (भुगतान 5 अक्तूबर को शाम 3 बजे/रात 11:55 बजे तक) |
| सीट आवंटन परिणाम | 8 अक्तूबर 2025 |
| आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग | 9-17 अक्तूबर 2025 |
| दस्तावेज सत्यापन | 20-25 अक्तूबर 2025 |
Trending Videos
पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज
- NEET UG एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड
- कक्षा 10वीं व 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र
- प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
- जाति/दिव्यांग सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
ऐसे पूरी करें पंजीकरण प्रक्रिया
उम्मीदवार MCC NEET UG Counselling 2025 राउंड 3 पंजीकरण के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध "UG Medical" टैब पर क्लिक करें।
- अब "NEET Counselling 2025 Round 3 Registration" लिंक पर क्लिक करें।
- नीट यूजी रोल नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- पंजीकरण फॉर्म भरें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
कमेंट
कमेंट X