NEET UG Counselling 2023: कब शुरू होगी नीट यूजी काउंसलिंग और क्या रहेगी सीट मैट्रिक्स? जानें यहां
NEET UG 2023 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) जल्द ही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा अंडर ग्रेजुएट (नीट यूजी 2023) के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम की घोषणा करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2023 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) जल्द ही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा अंडर ग्रेजुएट (नीट यूजी 2023) के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम की घोषणा करेगी। आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in नीट यूजी 2023 काउंसलिंग पंजीकरण, शुल्क भुगतान, च्वॉइस फिलिंग, च्वॉइस लॉकिंग, सीट आवंटन, सीट कंफर्मेशन और रिपोर्टिंग की मेजबानी करेगी।
इस साल 542 मेडिकल और 313 डेंटल कॉलेजों में क्रमशः 99,313 एमबीबीएस, 27,698 बीडीएस, 52,720 आयुष और 603 बीवीएससी सीटों पर प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया को चार राउंड- राउंड 1, राउंड 2, मॉप अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड में आयोजित किया जाएगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सात मई, 2023 को भारत और विदेशों के 499 शहरों में 4,097 केंद्रों पर NEET UG 2023 परीक्षा आयोजित की। नीट यूजी परीक्षा परिणाम 13 जून को घोषित किया गया था। नीट यूजी 2023 परीक्षा के लिए कुल 20,38,596 उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिनमें से 11,45,976 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
अब एमसीसी सरकारी कॉलेजों में 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) सीटों और डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मेडिकल कॉलेजों, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER), और बीएससी नर्सिंग कार्यक्रम में 100 प्रतिशत सीटों के लिए यूजी मेडिकल काउंसलिंग आयोजित करेगा।
NEET UG 2023 Counselling: स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों की सूची
-
बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS) -
बैचलर ऑफ सिद्ध मेडिसिन एंड सर्जरी (BSMS) -
बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (BUMS) -
बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BHMS) -
बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) -
बैचलर ऑफ आयुर्वेद, मेडिसिन एंड सर्जरी (BAMS) -
बीएससी नर्सिंग (ऑनर्स) पाठ्यक्रम आदि।
कमेंट
कमेंट X