फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MCC NEET UG 2024: phase-2 registration will start from tomorrow, know who will be eligible

MCC NEET UG 2024: दूसरे चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण कल से होंगे शुरू, जाने कौन-कौन होंगे पात्र

Wed, 04 Sep 2024 01:18 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Wed, 04 Sep 2024 01:18 PM IST
सार

MCC NEET UG 2024: एमसीसी नीट यूजी दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए 5 सितंबर से पंजीकरण प्रारंभ करने वाला है। यह काउंसलिंग मेडिकल और डेंटल कॉलेज में एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में प्रवेश के लिए होगा।

विज्ञापन
MCC NEET UG 2024: phase-2 registration will start from tomorrow, know who will be eligible
NEET UG Counselling 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

MCC NEET UG 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) कल, 5 सितंबर से नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट- अंडरग्रेजुएट (NEET UG) काउंसलिंग 2024 के दूसरे दौर के लिए पंजीकरण शुरू करेगी। यह पंजीकरण मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस प्रोग्राम में ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों पर प्रवेश के लिए होगा। एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि 10 सितंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


हालांकि जिन उम्मीदवारों ने एमबीबीएस , बीडीएस काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए पंजीकरण किया था और उन्हें कोई सीट आवंटित नहीं हुई, या फिर उन्होंने आवंटित सीट पर रिपोर्ट नहीं किया, उन्हें फिर से पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है। दूसरे राउंड में पहली बार आवेदन करने वालों को पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा, उसके बाद कॉलेजों और पाठ्यक्रमों के नए विकल्प चुनने होंगे। बता दें कि यदि राउंड-2 काउंसलिंग में पंजीकृत किसी अभ्यर्थी को सीट आवंटित नहीं होती है, तो वह बिना नए पंजीकरण के सीधे राउंड 3 में भाग ले सकता है।
विज्ञापन


दूसरे राउंड में सीट आवंटन के लिए पात्रता
निम्नलिखित अभ्यर्थी सीट आवंटन के दूसरे चरण के लिए पात्र होंगे
  • पंजीकृत अभ्यर्थी जिन्हें प्रथम काउंसलिंग राउंड में कोई सीट आवंटन नहीं मिला।
  • पंजीकृत अभ्यर्थी जिन्होंने सीट सुरक्षित कर ली है और जिनकी राउंड 1 आवंटित सीट प्रवेश के लिए रिपोर्टिंग के समय दस्तावेज सत्यापन के दौरान रद्द हो गई थी, उन्हें संबंधित श्रेणी में  सीट की उपलब्धता के अधीन, परिवर्तित श्रेणी के साथ सीट आवंटन के अगले राउंड में सीट आवंटित  करने पर विचार किया जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जिन अभ्यर्थियों ने आवंटन के प्रथम चरण के दौरान आवंटित संस्थान में रिपोर्ट किया है तथा द्वितीय चरण के सीट अपग्रेड के लिए अपनी इच्छा हां के रूप में प्रस्तुत की है।
  • जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हो गई है, लेकिन वे शामिल नहीं हुए हैं।
  • जिन अभ्यर्थियों ने प्रथम चरण में आवंटित सीट से ऑनलाइन इस्तीफा दे दिया है।

नोट: यदि किसी अभ्यर्थी को नीट यूजी द्वितीय काउंसलिंग 2024 में सीट आवंटित की जाती है और वह इसमें शामिल नहीं होता है, तो उसकी सुरक्षा राशि जब्त कर ली जाएगी।

दूसरे राउंड का कार्यक्रम
एमबीबीएस, बीडीएस काउंसलिंग के दूसरे दौर की महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं।
 
नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 महत्वपूर्ण तिथि
संस्थानों और एनएमसी द्वारा अनंतिम सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 4-5 सितंबर तक
पंजीकरण और भुगतान 5-10 सितंबर दोपहर 12 बजे तक
विकल्प भरना और लॉक च्वाइस लॉकिंग 10 सितंबर शाम 4 बजे रात 11:55 बजे तक
सीट आवंटन प्रक्रिया 11-12 सितंबर
सीट आवंटन परिणाम 13 सितंबर
अभ्यर्थियों आवंटित संस्थान में रिपोर्ट 14-20 सितंबर
संस्थानों में अभ्यर्थियों के डाटा सत्यापन और जमा 21-22 सितंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed