फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MCC NEET PG Counselling 2024 final seat allotment out; Report till 3 Feb at allotted college

NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी राउंड-3 काउंसलिंग का अंतिम सीट आवंटन जारी, तीन फरवरी तक करना है रिपोर्ट

Mon, 27 Jan 2025 05:29 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 27 Jan 2025 05:29 PM IST
सार

NEET PG Counselling 2024: एमसीसी ने नीट पीजी काउंसलिंग राउंड-3 का अंतिम सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेज में 3 फरवरी, 2025 तक सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा।
 

विज्ञापन
MCC NEET PG Counselling 2024 final seat allotment out; Report till 3 Feb at allotted college
NEET PG 2024, नीट पीजी 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

NEET PG Counselling 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी के राउंड 3 सीट आवंटन परिणामों की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग के राउंड 3 में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन

3 फरवरी तक करना होगा कॉलेज में रिपोर्ट

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेज में 3 फरवरी, 2025 तक सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा। सीट सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवारों को पूरी ट्यूशन फीस जमा करनी होगी।

इससे पहले, एमसीसी ने नीट पीजी राउंड 3 के अनंतिम सीट आवंटन में बदलाव करते हुए कटऑफ प्रतिशताइल में कमी की थी। उम्मीदवारों को 26 जनवरी, 2025 तक किसी भी विसंगति की सूचना देने की अनुमति दी गई थी। अनंतिम आवंटन से पहले, 33 सीटें वापस ली गईं और 12 नई सीटें जोड़ी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET PG 2024 Cutoff Updates: नीट पीजी कटऑफ पर क्या अपडेट

MCC ने सामान्य और EWS श्रेणियों के लिए कटऑफ को घटाकर 15 प्रतिशताइल किया, जबकि SC, ST, OBC और PWD श्रेणियों के लिए यह 10 प्रतिशताइल तय की गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस कटऑफ से अधिक स्कोर किया है, वे काउंसलिंग के लिए पात्र हैं।

विज्ञापन

नीट पीजी सीट आवंटन प्रक्रिया

नीट पीजी 2024 सीट आवंटन प्रक्रिया उम्मीदवार की रैंक, भरे गए विकल्प, उपलब्ध सीटें, आरक्षण मानदंड और अन्य मापदंडों पर आधारित है। अंतिम परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है।

आवश्यक दस्तावेजों की सूची

काउंसलिंग के दौरान सत्यापन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज जरूरी हैं:

  • नीट पीजी एडमिट कार्ड
  • नीट पीजी परिणाम
  • एमबीबीएस/बीडीएस परीक्षा की अंकतालिका
  • एमबीबीएस/बीडीएस डिग्री प्रमाण पत्र
  • इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण पत्र
  • एमसीआई द्वारा जारी पंजीकरण प्रमाणपत्र
  • जन्म तिथि प्रमाण
  • वैध पहचान पत्र
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed