{"_id":"673d7c3cecff07b13302e54d","slug":"mcc-neet-pg-2024-counselling-round-1-provisional-allotment-result-out-mcc-nic-in-check-report-date-2024-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MCC NEET PG 2024: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड-1 के लिए प्रोविजनल सीट आवंटन जारी, इस तक कॉलेज में करें रिपोर्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MCC NEET PG 2024: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड-1 के लिए प्रोविजनल सीट आवंटन जारी, इस तक कॉलेज में करें रिपोर्ट
Wed, 20 Nov 2024 11:53 AM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:53 AM IST
सार
MCC NEET PG 2024: एमसीसी ने नीट पीजी काउंसलिंग राउंड-1 के लिए प्रोविजनल सीट आवंटन की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने विकल्प भरा था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक सकते हैं।
विज्ञापन
NEET PG Counselling 2024, ग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MCC NEET PG 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज 19 नवंबर को राउंड-1 के लिए नीट पीजी के लिए प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा कर दी है। नीटी पीजी सीट अलॉटमेंट 50% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के एमडी, एमएस और डीएनबी एडमिशन के लिए जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अपनी पसंद भरी है, वे आधिकारिक वेबसाइट (mcc.nic.in) पर जाकर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
एमसीसी के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परिणाम में किसी भी विसंगति को 20 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे तक ईमेल आईडी: mccresultquery@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से डीजीएचएस के एमसीसी को सूचित किया जा सकता है, जिसके बाद नीट पीजी 2024 सीट आवंटन परिणाम को 'अंतिम' माना जाएगा।
विज्ञापन
राउंड 1 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 21 से 27 नवंबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना आवश्यक है। शामिल उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन 28 और 29 नवंबर को निर्धारित है।
विज्ञापन
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, नीट पीजी 2024 राउंड-2 के लिए आवेदन 4 दिसंबर से शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन फीस भुगतान की अंतिम तिथि 9 दिसंबर है। एमसीसी नीट पीजी 2024 राउंड-2 चॉइस फिलिंग 5 दिसंबर से 9 दिसंबर, रात 11:55 बजे तक निर्धारित है। सीट आवंटन प्रक्रिया 10 और 11 दिसंबर को निर्धारित है। राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 12 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। कॉलेज में रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है।
परिणाम ऐसे करें चेक?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (mcc.nic.in) पर जाएं।
- इसके बाद NEET PG काउंसलिंग 2024 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- परिणाम उम्मीदवार की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अब रिजल्ट डाउनलोड कर लें।
- आगे की आवश्यकता के लिए रिजल्ट का एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X