{"_id":"66d53c7ff4e04608ef0fb43d","slug":"mcc-neet-mds-counselling-2024-choice-filling-for-vacant-posts-starts-today-lock-by-september-5-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCC NEET MDS Counselling 2024: रिक्त पदों के लिए च्वाइस फिलिंग आज से, 5 सितंबर तक करें लॉक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MCC NEET MDS Counselling 2024: रिक्त पदों के लिए च्वाइस फिलिंग आज से, 5 सितंबर तक करें लॉक
Mon, 02 Sep 2024 09:48 AM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Mon, 02 Sep 2024 09:48 AM IST
सार
MCC NEET MDS Counselling 2024: एमसीसी नीट एमडीएस की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया आज से प्रारंभ हो रही है। च्वाइस लॉकिंग विंडो 5 सितंबर तक खुली रहेगी।
विज्ञापन
काउंसलिंग प्रतीकात्मक
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MCC NEET MDS Counselling 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) आज से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (नीट एमडीएस) 2024 स्ट्रे राउंड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर नीट एमडीएस काउंसलिंग 2024 स्ट्रे राउंड के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, नीट एमडीएस 2024 स्ट्रे राउंड काउंसलिंग के लिए चॉइस-फिलिंग प्रक्रिया भी आज से शुरू हो गई है। उम्मीदवार ध्यान दें कि वे नीट एमडीएस 2024 चॉइस-फिलिंग 5 सितंबर तक कर सकते हैं। चॉइस-लॉकिंग विंडो 4 सितंबर 2024 को रात 8 बजे खुलेगी और 5 सितंबर 2024 को सुबह 8 बजे तक खुली रहेगी।
बता दें कि वे स्ट्रे राउंड काउंसलिंग के इस दौर में भाग ले सकेंगे जिनके पास सीट नहीं है या उन्होंने काउंसलिंग के 1, 2 और 3 राउंड में सीट सुरक्षित नहीं की है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, "यदि किसी उम्मीदवार को स्ट्रे राउंड में सीट आवंटित की जाती है, तो उसे आवंटित सीट, कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा और शामिल होना होगा अन्यथा उसे अगले एक साल के लिए नीट पीजी परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा और साथ ही सुरक्षा जमा भी जब्त कर लिया जाएगा।" सीट आवंटन 5 से 6 सितंबर 2024 तक किया जाएगा। वहीं सीट आवंटन परिणाम 7 सितंबर 2024 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को 9 से 14 सितंबर 2024 तक रिपोर्ट करना होगा।
MCC NEET MDS Counselling 2024: पंजीकरण शुल्क

| वर्ग | पंजीकरण शुल्क वापसी योग्य नहीं | ट्यूशन शुल्क वापसी योग्य |
| 50% AIQ के लिए, केंद्रीय विश्वविद्यालय | ||
| सामान्य | 1,000 रुपये | 25,000 रुपये |
| एससी, एसटी, ओबीसी | 500 रुपये | 10,000 रुपये |
| डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए | ||
| सभी श्रेणियां | 5,000 रुपये | 2,00,000 रुपये |
कमेंट
कमेंट X