फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MCC extended NEET PG Counselling 2024 Round 2 choice filling deadline till December 11; Check Schedule here

NEET PG Counselling: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड-2 च्वॉइस फिलिंग की समयसीमा बढ़ी; इस डेट तक जमा करें अपनी पसंद

Mon, 09 Dec 2024 04:12 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 09 Dec 2024 04:12 PM IST
सार

NEET PG 2024 Counselling: एमसीसी ने नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए च्वॉइस फिलिंग की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार इस राउंड के लिए संशोधित कार्यक्रम नीचे देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
MCC extended NEET PG Counselling 2024 Round 2 choice filling deadline till December 11; Check Schedule here
NEET PG Counselling 2024, नीट पीजी काउंसलिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

MCC NEET PG 2024 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राउंड-2 के लिए नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल को संशोधित किया है। संशोधित शेड्यूल के अनुसार, दूसरे राउंड के लिए चॉइस फिलिंग सुविधा को 11 दिसंबर, रात 8 बजे तक बढ़ा दिया गया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in. पर जाकर चॉइस फिलिंग विंडो तक पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन

NEET PG Counselling Seat Allotment: सीट आवंटन परिणाम 12 दिसंबर को

काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, सीट आवंटन प्रक्रिया 11 और 12 दिसंबर को निर्धारित है। इस राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम 12 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। सीट आवंटन मेरिट रैंक, चॉइस फिलिंग के दौरान उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत प्राथमिकताओं, सीट की उपलब्धता और लागू आरक्षण नीतियों के आधार पर होगा।


आधिकारिक एमसीसी नीट पीजी 2024 शेड्यूल के अनुसार, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 13 से 20 दिसंबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना आवश्यक है। शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन 21 और 22 दिसंबर को निर्धारित है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यक दस्तावेज

काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी

  • नीट पीजी एडमिट कार्ड 2024
  • नीट पीजी 2024 परिणाम 
  • कक्षा 10 की मार्कशीट
  • एमबीबीएस की मार्कशीट
  • एमबीबीएस डिग्री प्रमाण पत्र
  • इंटर्नशिप पूरा होने का प्रमाण पत्र
  • एमसीआई द्वारा जारी स्थायी या अनंतिम पंजीकरण प्रमाणपत्र वैध फोटो पहचान प्रमाण (पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट, आधार कार्ड)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • विकलांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
विज्ञापन

NEET PG Counselling 2024 Round 3 Schedule: राउंड-3 का कार्यक्रम

एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण 26 दिसंबर से शुरू होगा, शुल्क भुगतान और विकल्प भरने की सुविधा 1 जनवरी तक खुली रहेगी। नीट पीजी 2024 राउंड 3 चॉइस फिलिंग 27 दिसंबर से 1 जनवरी तक खुलेगी।

सीट आवंटन प्रक्रिया 2 और 3 जनवरी को निर्धारित है। सीट आवंटन परिणाम 4 जनवरी को घोषित किए जाएंगे और रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 13 जनवरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed