NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी काउंसलिंग में विकल्प भरते समय याद रखें ये बात, तभी मिलेगा मनचाहा कॉलेज
NEET PG Counselling 2024: एमसीसी आज नीट पीजी काउंसलिंग के राउंड-1 के लिए च्वॉइस फिलिंग सुविधा आज से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को 17 नवंबर से पहले चॉइस-फिलिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विस्तार
NEET PG Counselling 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से नीट पीजी काउंसलिंग के लिए चॉइस-फिलिंग सुविधा शुरू की जा चुकी है। जिन भी उम्मीदवारों ने काउंसलिंग के लिए पंजीकरण किया है, वे आज से आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in. पर जाकर कोर्स और कॉलेजों के विकल्प जमा कर सकते हैं। विकल्प भरते समय मनचाहा कॉलेज पाने के लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा, जोकि आगे बताई गई हैं।
17 नवंबर से पहले करें ये काम
MCC ने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) की काउंसलिंग विवरण और पात्रता शर्तों के बारे में विवरण शामिल करने के लिए NEET PG काउंसलिंग ब्रोशर को संशोधित किया। काउंसलिंग के लिए पंजीकृत उम्मीदवार राउंड 1 के लिए विचार किए जाने हेतु 17 नवंबर 2024 से पहले चॉइस-फिलिंग प्रक्रिया पूरी कर लें।
नोट करें महत्वपूर्ण तिथियां
- पंजीकरण की अंतिम तिथि 17 नवंबर, दोपहर 12 बजे तक
- भुगतान की अंतिम तिथि 17 नवंबर, दोपहर 3 बजे तक
- च्वाइस फिलिंग 8 नवंबर से 17 नवंबर रात 11.55 बजे तक
- च्वाइस लॉकिंग 17 नवंबर शाम 4 बजे से रात 11.55 बजे तक
- सीट आवंटन की प्रक्रिया 18 और 19 नवंबर
- सीट आवंटन परिणाम 20 नवंबर
- रिपोर्टिंग और जॉइनिंग 21 से 27 नवंबर
याद रहे! इच्छा की वरीयता के क्रम में चुने विकल्प
उम्मीदवारों को अपनी इच्छानुसार जितने चाहें उतने विकल्प चुन सकते हैं। हालांकि, इसे वरीयता के क्रम में प्रस्तुत करना होगा क्योंकि आवंटन उम्मीदवार द्वारा दी गई वरीयता के क्रम में और उपलब्धता के अनुसार किया जाता है। परामर्श समिति प्रत्येक चरण के बाद एक नया पंजीकरण और विकल्प दाखिल करने की विंडो खोलेगी।
इस शैक्षणिक वर्ष से, MCC प्राथमिकता 3, 4 और 5 उम्मीदवारों के लिए AFMC काउंसलिंग आयोजित करेगा। जिन उम्मीदवारों ने NEET PG राउंड 1 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण किया है, वे 17 नवंबर को शाम 4 बजे से रात 11.55 बजे तक चॉइस लॉक कर सकेंगे। सीट आवंटन 20 नवंबर 2024 को योग्यता, सीट उपलब्धता, प्रस्तुत किए गए विकल्पों और पिछले कट-ऑफ रुझानों के आधार पर किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X