नए शैक्षणिक सत्र के लिए MCA कोर्स में बदलाव, अब दो साल में पूरी करें पढ़ाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (MCA-The Master of Computer Application) कोर्स अब दो साल का कोर्स होगा। बता दें कि दिसंबर 2019 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, यूजीसी (University Grant Commission (UGC) की 545 वीं बैठक में पाठ्यक्रम की अवधि को एक वर्ष तक कम करने का निर्णय लिया गया। शैक्षणिक सत्र 2020-21 से यह नियम लागू हो जाएगा। इसके लिए एआईसीटीई ने एक ट्वीट भी जारी किया है।
Important Announcement @ #AICTEdge:
विज्ञापन
Change in the duration of #MCA Program from 3 years to 2 years w.e.f. 2020-21 has been approved.विज्ञापन विज्ञापन
Details: https://t.co/HokQ2EJ8ZN@HRDMinistry @DrRPNishank @SanjayDhotreMP @PIBHRD @mygovindia @ugc_india #AICTE pic.twitter.com/t3VvJn29EI— AICTE (@AICTE_INDIA) July 7, 2020
- साल 2020-21 में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एमसीए में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को दो वर्ष में डिग्री मिलेगी।
- ध्यान दें कि आगामी शैक्षणिक सत्र से, एमसीए के छात्रों को नए पाठ्यक्रम की अवधि के अनुसार पढ़ाया जाएगा।
- अब तक देशभर में एमसीए में दाखिला लेने वाले छात्रों के कोर्स की अवधि तीन वर्ष की होती थी।
- तीन वर्ष का होने से अन्य स्नातकोत्तर कोर्सों के मुकाबले एमसीए में एक वर्ष अतिरिक्त लगता था।
- ज्यादा समय लगने के कारण एमसीए के प्रति विद्यार्थियों की रुचि कम हो रह थी।
- बता दें कि 2019-2020 में इस कोर्स के लिए प्रवेश लेने वालों की संख्या 2015-16 में लेने वालों की संख्या की तुलना में 38,964 कम हो गई थी।
- इसलिए एमसीए कोर्स की अवधि दो साल करने का निर्णय अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, नई दिल्ली द्वारा लिया गया।
- ध्यान दें कि इस संबंध में जरूरी निर्देश तकनीकी शिक्षण संस्थानों को जारी कर दिए थे।
कमेंट
कमेंट X