MBSE Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, कैसे कर पाएंगे छात्र परिणाम चेक? यहां पढ़ें
MBSE HSSLC Result 2024: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) कक्षा 12वीं के रिजल्ट आज जारी करने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद, कैसे कर पाएंगे चेक, यहां पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MBSE HSSLC Result 2024: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) कक्षा 12वीं के रिजल्ट आज जारी करने वाला है। परिणाम जारी होने के बाद जो भी छात्र इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर जाकर अपने स्कोर चेक कर पाएंगे।
इस वर्ष, यह परीक्षा 21 फरवरी से लेकर 19 मार्च के बीच में आयोजित की गई थी। छात्रों को अपने स्कोर को चेक करने के लिए अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा। साथ ही, उत्तीर्ण घोषित होने के लिए छात्रों को महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी परीक्षा 2024 में प्रत्येक विषय मे न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
MBSE HSSLC Result 2024: पिछले साल क्या रहा था पास प्रतिशत
2023 में महाराष्ट्र कक्षा 12वीं में कुल पास प्रतिशत 91.25% रहा था। इस परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। लड़कों के लिए पास प्रतिशत 89.14% वहीं लडकियों का पास प्रतिशत 94.73% दर्ज किया गया था।
MBSE HSSLC Result 2024: पिछले वर्षों में कब जारी हुए थे परिणाम
- 2023- 25 मई
- 2022- 7 जून
- 2021- 3 अगस्त
- 2020- 16 जुलाई
- 2019- 28 मई
MBSE HSSLC Result 2024: रिजल्ट जारी होने के बाद, कैसे कर पाएंगे चेक
- सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे।
- उसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और माता का नाम जैसे आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करके ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रर्दशित हो जाएगा।
- रिजल्ट चेक करने के बाद छात्र भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X