MBSE HSLC Result 2025: मिजोरम बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित, यहां से डाउनलोड करें रिजल्ट
MBSE HSLC Result 2025: मिजोरम बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। छात्र अपना रोल नंबर दर्ज कर ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MBSE HSLC Result 2025 Out: मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) ने आज, 29 अप्रैल को कक्षा 10वीं (HSLC) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट (mbse.edu.in) या (mbseonline.com) पर जाकर देख सकते हैं। परीक्षाएं 10 फरवरी से 13 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं।
परिणाम में छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, विषयवार अंक और कुल अंक सहित सभी महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे।
असंतुष्ट छात्र करा सकेंगे उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन
जो छात्र मिजोरम बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया मिजोरम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कि पुनर्मूल्यांकन के बाद जो अंक प्राप्त होंगे, वही अंतिम होंगे और उनमें किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
मिजोरम बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं के पुनर्मूल्यांकन परिणाम जून 2025 में जारी किए जाने की संभावना है। पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया उन छात्रों के लिए उपयोगी है जो अपने अंकों में सुधार की संभावना देखते हैं।
रिजल्ट कैसे करें चेक?
एमबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2025 को ऑनलाइन जांचने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आप मिजोरम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in पर जाएं।
- होम पेज पर "HSLC Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
- 'परिणाम खोजें' बटन पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में दिखेगा।
- भविष्य के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X