फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MBOSE to hold 2 SSLC exams from 2025: Meghalaya Education minister

MBOSE: इस राज्य में अगले साल से 10वीं में दो बार होंगी परीक्षाएं; पास होने के लिए छात्रों को मिलेंगे दो मौके

Sat, 10 Aug 2024 03:55 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 10 Aug 2024 03:55 PM IST
सार

MBOSE: मेघालय के शिक्षा मंत्री रक्कम ए संगमा ने शनिवार को कहा कि राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड अगले साल से कक्षा 10वीं की दो परीक्षाएं आयोजित करेगा। यह कदम उन छात्रों को दूसरा मौका देने के लिए है जो बोर्ड परीक्षा पास नहीं कर पाए।

विज्ञापन
MBOSE to hold 2 SSLC exams from 2025: Meghalaya Education minister
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

MBOSE: मेघालय के शिक्षा मंत्री रक्कम ए संगमा ने शनिवार को कहा कि राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड अगले साल से कक्षा 10वीं की दो परीक्षाएं आयोजित करेगा। संगमा ने को बताया कि मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एमबीओएसई) 2025 में दो सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा (एसएसएलसी) परीक्षाएं आयोजित करेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा 2011 के लिए मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन रेगुलेशन में संशोधन के इस प्रस्ताव को राज्य कैबिनेट ने शुक्रवार को मंजूरी दे दी। दो एसएसएलसी परीक्षाएं आयोजित करने का यह कदम उन छात्रों को दूसरा मौका देने के लिए है जो बोर्ड परीक्षा पास नहीं कर पाए।
विज्ञापन


संगमा ने कहा, "2025 की शुरुआत से, एमबीओएसई प्रत्येक वर्ष दो एसएसएलसी बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। पहली परीक्षा फरवरी या मार्च की शुरुआत में होगी, और दूसरी परीक्षा में सभी या कुछ विषयों में फेल होने वाले छात्रों को एक से दो महीने के भीतर फिर से परीक्षा देने की अनुमति होगी, जो मई में होगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के चल रहे कार्यान्वयन के अनुरूप है और इसे प्रयासों के बीच खोए समय को कम करके छात्रों का समर्थन करने के लिए डिजाइन किया गया है।

कैबिनेट ने 2026-2027 शैक्षणिक वर्षों से वैकल्पिक पेपर या 'बेस्ट ऑफ फाइव पेपर' को हटाने के निर्णय को भी मंजूरी दी थी, इसका मतलब है कि 2026-2027 के सभी छात्रों को बोर्ड परीक्षा में सभी छह विषयों में उत्तीर्ण होना होगा।


कैबिनेट ने मेघालय पब्लिक स्कूल सेवा नियम, मेघालय अधीनस्थ जल संसाधन इंजीनियरिंग सेवा नियम, 2024 और किसान सशक्तिकरण आयोग (संशोधन) विधेयक, 2024 के लिए सेवा नियमों को भी मंजूरी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed