फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MBOSE HSSLC result 2023 declared know pass percentage scorecard marksheet at mbose.in

MBOSE HSSLC Result 2023 Out: मेघालय बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, जानें क्या रहा पास प्रतिशत

Tue, 09 May 2023 12:55 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 09 May 2023 12:55 PM IST
सार

MBOSE HSSLC Result 2023: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने मेघालय बोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट ( MBOSE SSLC 2023) रिजल्ट जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
MBOSE HSSLC result 2023 declared know pass percentage scorecard marksheet at mbose.in
बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

MBOSE HSSLC Result 2023 Out: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने मेघालय बोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट ( MBOSE SSLC 2023) रिजल्ट जारी कर दिया है। मेघालय बोर्ड 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइटों mbose.in और megresults.nic.in पर  अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

मेघालय बोर्ड 12वीं कक्षा में इस वर्ष अर्नब दत्ता ने विज्ञान संकाय में टॉप किया है, जबकि ऋषभ पुरकायस्थ ने कॉमर्स में टॉप किया है। अर्नब ने 483 अंक तो ऋषभ ने 484 अंक हासिल किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेघालय बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा 2023 15 मार्च से 30 मार्च, 2023 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एचएसएसएलसी परीक्षा को पास करने के लिए, छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जो छात्र आवश्यक प्रतिशत हासिल करने में असमर्थ रहते हैं, वे पूरक परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

विज्ञापन

MBOSE HSSLC Result ऐसे करें डाउलोड

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - mbose.nic.in या megresults.nic.in पर जाएं।

  2. एमबीओएसई एचएसएसएलसी रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना स्कूल कोड और अन्य विवरण दर्ज करें।

  4. अब रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।

  5. मार्कशीट डाउनलोड कर लें।

  6. उसकी एक कॉपी अपने पास रख लें

मेघालय बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 2023 में विज्ञान संकाय का पास प्रतिशत 78.84% रहा, जबकि वाणिज्य संकाय का पास प्रतिशत 79.31% और व्यावसायिक का पास प्रतिशत 93.75% रहा। इस परीक्षा में विज्ञान संकाय के लिए कुल 3,635 छात्र और वाणिज्य परीक्षा के लिए 2,383 उपस्थित हुए थे। ईस्ट खासी हिल्स जिला जिसने इस साल साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में सबसे ज्यादा पास प्रतिशत हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed