MBBS Seats in India 2025-26: देशभर में एमबीबीएस की सीटों का नया मैट्रिक्स जारी; कम हुई संख्या, देखें विवरण
MBBS Seats in India 2025-26: एनएमसी ने 2025-26 के लिए MBBS सीट मैट्रिक्स अपडेट किया है। देशभर में अब कुल 819 मेडिकल कॉलेजों में 1,28,875 सीटें हैं। नई लिस्ट में 50 सीटें कम दिखाई गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MBBS Seats in India 2025-26: नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने एकेडमिक वर्ष 2025-26 के लिए एमबीबीएस सीट मैट्रिक्स में बदलाव किया है। नए अपडेट के अनुसार, पहले जारी लिस्ट की तुलना में 50 सीटें कम कर दी गई हैं। नया अपडेटेड सीट मैट्रिक्स एनएमसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है।
MBBS सीटों की कुल संख्या
| विवरण | 2024-25 | 2025-26 | अंतर |
|---|---|---|---|
| कुल मेडिकल कॉलेज | 706 | 819 | +113 |
| कुल MBBS सीटें | 1,17,750 | 1,28,875 | +11,125 |
पहले एनएमसी की ओर से जारी रिवाइज्ड सीट मैट्रिक्स में 11,400 सीटें बढ़ाई गई थीं, लेकिन नए आंकड़ों में यह संख्या 11,350 रह गई है। एनएमसी के अनुसार, टाइपिंग त्रुटियों के कारण 456 सीटें हटाई गईं।
राज्यवार MBBS सीटें 2025-26
| राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | 2024-25 सीटें | 2025-26 सीटें |
|---|---|---|
| अंडमान निकोबार | 114 | 114 |
| आंध्र प्रदेश | 6,785 | 7,215 |
| अरुणाचल प्रदेश | 100 | 100 |
| असम | 1,650 | 1,975 |
| बिहार | 2,995 | 3,545 |
| चंडीगढ़ | 150 | 150 |
| छत्तीसगढ़ | 2,255 | 2,455 |
| दादरा और नगर हवेली | 177 | 177 |
| दिल्ली | 1,497 | 1,396 |
| गोवा | 200 | 200 |
| गुजरात | 7,250 | 7,525 |
| हरियाणा | 2,185 | 2,710 |
| हिमाचल प्रदेश | 920 | 970 |
| जम्मू और कश्मीर | 1,347 | 1,725 |
| झारखंड | 1,055 | 1,255 |
| कर्नाटक | 12,395 | 13,944 |
| केरल | 4,755 | 5,404 |
| मध्य प्रदेश | 5,200 | 5,725 |
| महाराष्ट्र | 11,845 | 12,824 |
| मणिपुर | 525 | 525 |
| मेघालय | 200 | 200 |
| मिजोरम | 100 | 100 |
| नागालैंड | 100 | 100 |
| ओडिशा | 2,725 | 3,025 |
| पुडुचेरी | 1,830 | 1,873 |
| पंजाब | 1,700 | 1,899 |
| राजस्थान | 6,505 | 7,330 |
| सिक्किम | 150 | 150 |
| तमिलनाडु | 12,050 | 13,050 |
| तेलंगाना | 9,065 | 9,540 |
| त्रिपुरा | 400 | 400 |
| उत्तर प्रदेश | 12,475 | 13,425 |
| उत्तराखंड | 1,350 | 1,450 |
| पश्चिम बंगाल | 5,700 | 6,399 |
- एनएमसी के अनुसार, नई सीटें मुख्य रूप से कर्नाटक, तमिलनाडु, यूपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में जोड़ी गई हैं।
- दिल्ली में इस बार 101 सीटें घटाई गईं।
- देशभर में सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के मेडिकल कॉलेजों की संख्या 819 तक पहुंच गई है।
कमेंट
कमेंट X