फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MAT CBT 2 Exam registration last day today apply at mat.aima.in

MAT CBT 2 Exam: मैट सीबीटी-2 के आवेदन का आज आखिरी दिन, ऐसे करें आवेदन

Tue, 13 Dec 2022 04:37 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 13 Dec 2022 04:37 PM IST
सार

MAT CBT 2 Exam: अखिल भारतीय प्रबंधन संघ ( AIMA) आज यानी 13 दिसंबर को CBT 2 MAT परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगा। 
 

विज्ञापन
MAT CBT 2 Exam registration last day today apply at mat.aima.in
AIMA MAT - Management Aptitude Test - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

MAT CBT 2 Exam: अखिल भारतीय प्रबंधन संघ ( AIMA) आज यानी 13 दिसंबर को CBT 2 MAT परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगा। हालांकि, उम्मीदवार 14 दिसंबर तक MAT परीक्षा के IBT मोड के लिए आवेदन कर सकते हैं। पात्र उम्मीदवार AIMA मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट, (MAT) के लिए आधिकारिक वेबसाइट  mat.aima.in पर पंजीकरण कर सकते हैं।  MAT CBT 2 और IBT 17 दिसंबर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 दिसंबर से उपलब्ध होंगे। 

विज्ञापन

 

MAT CBT 2 Exam परीक्षा शुल्क का भुगतान

एमएटी परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करते समय, उम्मीदवारों को किसी भी उपलब्ध तरीके से एमएटी पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। एमएटी परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण शुल्क 1850 रुपये है। उम्मीदवार 1125 रुपये प्रति मोड के अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करके परीक्षा के एक अतिरिक्त मोड का विकल्प चुन सकते हैं। आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवारों को एमएटी फॉर्म को एडिट करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए उन्हें विवरण सही ढंग से दर्ज करना होगा। सबमिट करने से पहले इसे सही से पढ़ना होगा।  सीबीटी और आईबीटी मोड में मैट परीक्षा 2022 17 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र अलग-अलग होंगे।
मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट ( MAT 2022) के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड ले जाना होगा। एमएटी परीक्षा 2022 का परिणाम ऑनलाइन मोड में घोषित किया जाएगा और उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

MAT पंजीकरण 2022 ऐसे भरें फॉर्म 

  • सबसे पहले एमएटी की वेबसाइट mat.aima.in पर जाएं।
  • पंजीकरण टैब पर क्लिक करें।
  • MAT 2022 पंजीकरण विंडो पॉप अप होगी।
  • आवश्यक विवरण जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जन्म तिथि आदि दर्ज करें और अप्लाई बटन पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करें।
  • शैक्षणिक विवरण दर्ज करें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
  • एमएटी परीक्षा की फीस का भुगतान करें।
  • एमएटी आवेदन पत्र डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed