Manipur HSLC Result 2026: मणिपुर बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, 88.74% विद्यार्थियों ने पास की परीक्षा
Manipur HSLC Result 2026: मणिपुर बोर्ड ने 10वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से 10वीं का स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मणिपुर ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस वर्ष मणिपुर बोर्ड 10वीं परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 88.74% दर्ज किया गया है। जिन छात्रों ने मणिपुर बोर्ड की कक्षा 10 परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब वेबसाइट manresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
36726 छात्रों के लिए हुई थी परीक्षा
छात्र अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इस साल मणिपुर हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के लिए कुल 36,726 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 36,579 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 32,459 छात्रों ने परीक्षा सफलतापूर्वक पास की।
अगर लड़कों और लड़कियों के प्रदर्शन की बात करें, तो लड़कों का पास प्रतिशत थोड़ा बेहतर रहा। परीक्षा के लिए 18,374 लड़कों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 18,283 परीक्षा में शामिल हुए और 16,253 छात्र सफल रहे। लड़कों का कुल पास प्रतिशत 88.90% दर्ज किया गया।
वहीं, 18,352 छात्राओं ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 18,296 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं और 16,206 छात्राएं सफल रहीं। छात्राओं का पास प्रतिशत 88.58% रहा।
रेगुलर और एक्सटर्नल उम्मीदवारों के आंकड़ों में भी बड़ा अंतर देखने को मिला। रेगुलर कैटेगरी में कुल 36,529 छात्रों ने नामांकन कराया था, जिनमें 36,384 परीक्षा में शामिल हुए और 32,376 पास हुए। इस वर्ग का पास प्रतिशत 88.98% रहा।
दूसरी ओर, एक्सटर्नल उम्मीदवारों में 197 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 195 छात्र परीक्षा में बैठे और केवल 83 उम्मीदवार सफल हुए। इस श्रेणी का पास प्रतिशत 42.56% दर्ज किया गया।
मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी?
छात्रों को अपनी मार्कशीट में निम्नलिखित विवरण ध्यान से जांचने चाहिए:
- रोल नंबर
- छात्र का नाम
- स्कूल का नाम
- डिवीजन
- विषयवार थ्योरी परीक्षा के अंक
- विषयवार इंटरनल मार्क्स
- कुल प्राप्त अंक
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले manresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
- “Manipur HSLC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
कमेंट
कमेंट X