{"_id":"665493e0e36c1703e1048f0c","slug":"manipur-board-10th-results-2024-announced-pass-percentage-93-03-2024-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Manipur Board 10th Result: मणिपुर बोर्ड 10वीं में 93.03% विद्यार्थी पास, नहीं आएगी मेरिट सूची","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Manipur Board 10th Result: मणिपुर बोर्ड 10वीं में 93.03% विद्यार्थी पास, नहीं आएगी मेरिट सूची
Mon, 27 May 2024 07:38 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Mon, 27 May 2024 07:38 PM IST
सार
Manipur Board 10th Result 2024: मणिपुर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष मणिपुर बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में 93.03 प्रतिशत छात्र सफल हुए। यह पिछले दस वर्षों में सबसे अधिक है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Manipur Board 10th Result 2024: मणिपुर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र बेसब्री से अपना परिणाम जानने का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार यह इंतजार खत्म हुआ। इस वर्ष मणिपुर बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में 93.03 प्रतिशत छात्र सफल हुए।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष 93.03 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, जो पिछले दस वर्षों में सबसे अधिक है।
लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.07 रहा, जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.00 रहा। अधिकारी ने बताया कि कुल 37,547 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 34,931 छात्र परीक्षा में सफल हुए।
विज्ञापन
मणिपुर में पहली बार छात्रों को ग्रेड दिए गए और कोई मेरिट सूची घोषित नहीं की गई। राज्य मंत्रिमंडल ने इस वर्ष की शुरुआत में ग्रेडिंग प्रणाली के कार्यान्वयन को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
तेंगनौपाल जिले में सबसे अधिक 99.65 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, जबकि जिरीबाम जिले में सबसे कम 50.71 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए।
कमेंट
कमेंट X