Maharashtra: ऑफलाइन परीक्षाओं के विरोध में शिक्षा मंत्री के घर के बाहर छात्रों का प्रदर्शन
महाराष्ट्र में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की शारीरिक माध्यम से परीक्षाओं के आयोजन के खिलाफ सोमवार को स्कूल शिक्षा मंत्री प्रो वर्षा एकनाथ गायकवाड़ के घर के बाहर छात्रों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने छात्रों को एक जगह पर एकत्रित होने से रोका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की शारीरिक माध्यम से परीक्षाओं के आयोजन के खिलाफ सोमवार को स्कूल शिक्षा मंत्री प्रो वर्षा एकनाथ गायकवाड़ के घर के बाहर छात्रों ने प्रदर्शन किया। स्कूल शिक्षा मंत्री के घर के बाहर काफी संख्या में छात्र पहुंचे हुए थे। पुलिस भी काफी तादाद में मौजूद थी और छात्रों को रोकने के लिए मुस्तैदी से कार्य करती नजर आई। छात्रों की मांग है कि कोरोना महामारी के मद्देनजर 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएं। इन्हें शारीरिक माध्यम से न आयोजित किया जाए। पुलिस ने छात्रों को एक जगह पर एकत्रित होने से रोका।
डीसीपी प्रणय अशोक ने कहा कि कोविड-19 महामारी के संकट को देखते हुए छात्रों की मांग है कि 10वीं और 12वीं कक्षा की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाए। हमने उन्हें समझाने और प्रदर्शन स्थल से हटाने की कोशिश की। वहीं, यह पूछे जाने पर कि क्या विकास फाटक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ के निर्देश पर भीड़ जमा हुई थी, इस पर डीसीपी प्रणय शोक ने कहा कि इस संबंध में जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षा मंत्री करेंगी छात्रों से चर्चा
महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री प्रो वर्षा एकनाथ गायकवाड़ ने कहा कि हम छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर लगातार चर्चा कर रहे हैं। मैंने छात्रों से कहा कि मेरे साथ चर्चा करें, मैं इसके बाद फैसला करूंगी। लेकिन हमें स्कूली छात्रों की शिक्षा में दो साल के नुकसान को भी ध्यान में रखना होगा। इससे पहले महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर 15 फरवरी, 2022 स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को बंद करने का निर्णय लिया गया था। बाद में अभिभावकों की मांग पर कोरोना के मामले घटने के बाद स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला राज्य सरकार ने किया।
एक दिन में 22 हजार मामले दर्ज हुए
महाराष्ट्र में रविवार को 22 हजार कोरोना के मामले दर्ज हुए। वहीं, 50 लोगों की मौत हुई। 39 हजार कोविड-19 के मरीज ठीक हुए। विशेषज्ञों ने लोगों से शारीरिक दूरी रखने और मुंह पर मास्क लगाने के लिए कहा है। कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए लोगों से कहा गया है।
कमेंट
कमेंट X