फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra state covid-19 cases increases decision on closing of schools will be taken in 15 days says Aditya Thackeray

Maharashtra : महाराष्ट्र में स्कूल व कॉलेज बंद करने का फैसला 15 दिन में, हालातों पर रहेगी नजर- आदित्य ठाकरे 

Tue, 28 Dec 2021 05:17 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Tue, 28 Dec 2021 05:17 PM IST
सार

महाराष्ट्र में स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का फैसला अगले 15 दिनों में राज्य में कोरोना की स्थिति का जायजा लेने के बाद लिया जाएगा। राज्य के मंत्री आदित्य ठाकरे ने बयान देते हुए जानकारी साझा की है। वहीं, राज्य के पाठ्यक्रम ब्यूरो ने 426  टन वजन की पुरानी किताबों का निस्तारण करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Maharashtra state covid-19 cases increases decision on closing of schools will be taken in 15 days says Aditya Thackeray
आदित्य ठाकरे - फोटो : ट्विटर

विस्तार

महाराष्ट्र में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार की लगातार स्वास्थ्य व्यवस्था पर नजर है। अब राज्य के मंत्री आदित्य ठाकरे ने बयान देते हुए सूचना दी है कि 15 दिन में राज्य में कोरोना के मामलों की समीक्षा करते हुए हालात का जायजा लेने के बाद राज्य के स्कूल और विश्वविद्यालयों को बंद करने का फैसला लिया जाएगा। वह मुंबई विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे।

विज्ञापन

आदित्य ठाकरे ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए लोगों को मास्क पहनने की जरूरत है। अब से 15 दिन बाद की स्थिति को देखते हुए स्कूल और कॉलेज को लेकर फैसला लिया जाएगा। इससे पहले पिछले हफ्ते, स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने भी आश्वासन दिया था कि सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा था कि कोरोना के मामले बढ़ने पर स्कूल बंद कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में बढ़ रहे हैं मामले

महाराष्ट्र में एक हफ्ते में मामलों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है, जिसमें लगभग 900 मामले केवल मुंबई से सामने आए हैं। राज्य में ओमिक्रॉन के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं, कल 26 नए मामले सामने आए हैं, जिससे इस वैरिएंट की संख्या 167 तक पहुंच गई। वहीं, अभिभावक भी लगातार ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों की वजह से बेहद चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी किताबों का होगा निस्तारण

महाराष्ट्र राज्य ब्यूरो पाठ्यपुस्तक उत्पादन व पाठ्यचर्या अनुसंधान (बालभारती) ने पुरानी किताबों के निस्तारण का फैसला लिया है।


महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा है कि राज्य पाठ्यक्रम ब्यूरो बालभारती ने फैसला किया है कि 426 टन से अधिक वजन की पुरानी किताबों का निस्तारण किया जाएगा। इस फैसले पर राज्य विधान परिषद के सदस्य अरुण लाड ने सोमवार को परिषद की बैठक में सवाल उठाया था।

किताबों के निस्तारण के लिए टेंडर किए आमंत्रित

वर्षा गायकवाड़ ने कहा है कि 17 अगस्त को 426 टन के वजन की किताबों को निस्तारित करने के लिए बालभारती ने टेंडर आमंत्रित किए थे। अब तक बोर्ड को पांच टेंडर मिले हैं। पिछले तीन वर्षों में दूसरी कक्षा, 11वीं कक्षा और 12वीं कक्षा के नए पाठ्यक्रम की किताबें प्रकाशित हुई हैं। इसलिए पुरानी किताबों के निस्तारण के लिए फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed