Maharashtra SSC Result 2024: आज जारी होंगे महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे, इस लिंक से कर सकेंगे चेक
Maharashtra SSC Result 2024: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) आज महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नीचे बताए तरीके से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Maharashtra SSC Result 2024: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) आज 27 मई, 2024 को महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। परिणाम घोषित होने के बाद जो छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- mahresult.nic.in. पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी। महाराष्ट्र के सभी नौ डिवीजनों यानी पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके परिणाम की घोषणा की जाएगी।
इस साल, लगभग 15 लाख छात्र इस साल महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी विषयों में 35 अंक से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा।
पुनर्गणना के लिए कब से कर सकेंगे आवेदन?
जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होने पर उत्तर पुस्तिका सत्यापन और पुनर्गणना के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्र उत्तर पुस्तिका सत्यापन और पुनर्गणना के लिए 28 मई से 11 जून के बीच आवेदन कर सकते हैं। वे इस प्रक्रिया के संबंध में किसी भी प्रश्न के लिए एमएसबीएसएचएसई के आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते हैं।
परिणाम जारी होने के बाद कैसे जांचें?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट यानी mahresult.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन पर क्लिक करें।
- रिजल्ट उम्मीदवार की स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्कोरकार्ड देखने के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- आगे की आवश्यकता के लिए रिजल्ट का एक प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X